Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन दिलाने के नाम पर हड़पे दो करोड़ रुपये
  • देहरादून

जमीन दिलाने के नाम पर हड़पे दो करोड़ रुपये

RNS INDIA NEWS 10/09/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। सहसपुर क्षेत्र में दो लोगों ने जमीन दिलाने के नाम पर पांच लोगों से दो करोड़ रुपये ले लिए। लेकिन आरोपी अब न तो जमीन दे रहे हैं और न ही पैसे वापस कर रहे हैं। शिकायत पर सहसपुर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि नितिन बिजल्वाण निवासी अपर गढ़वाली कॉलोनी लाडपुर ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उनके साथी अमित कुमार कंडियाल निवासी डालनवाला, रोहित जैन निवासी इंजीनियर इंक्लेव, संजय सिंह राणा निवासी इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी और सुनील सुमन निवासी तरला अधोईवाला की सुरेन्द्र निवासी आईआईपी संतोषनगर ने नितिन सैनी निवासी 19 प्रतीतपुर धर्मावाला और राजेन्द्र सिंह रावत निवासी नजदीक काली मंदिर हर्रावाला देहरादून से मुलाकात कराई। कहा कि यह लोग उन्हें अच्छी जमीन दिला देंगे। इसके बाद उन्होंने एक अनुबंध पत्र तैयार किया। इसमें पैसे और अन्य शर्तें तय की गई। इसके बाद नितिन सैनी तथा राजेन्द्र सिंह रावत ने उन्हें प्रतीतपुर, कल्याणपुर और फतेहपुर में 130 बीघा भूमि दिखाई। जो सभी को पसंद आ गई। इसके लिए उन्होंने अग्रिम धनराशि के रूप में दो करोड़ रुपये आरोपियों को दे दिए। लेकिन बार-बार कहने पर भी आरोपियों ने उन्हें जमीन उपलब्ध नहीं कराई और न ही वह पैसे वापस कर रहे हैं। एसओ ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खुद को रेखा आर्या बताकर लोगों को धमका रही थी महिला, मुकदमा दर्ज़
Next: बीटेक के छात्रों को नहीं मिल रहा एनईपी का लाभ

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.