Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • गौला नदी में दो युवकों ने लगाई छलांग, एक की मौत
  • नैनीताल

गौला नदी में दो युवकों ने लगाई छलांग, एक की मौत

RNS INDIA NEWS 27/08/2024
default featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)। वनभूलपुरा क्षेत्र में गौला बाईपास पुल से मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने गौला नदी में छलांग लगा दी। इनमें पहली घटना में नदी में कूदे आईटीआई के छात्र को दो पुलिस कर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया। दूसरी घटना में नदी में कूदे युवक की गौला के रोखड़ से टकराकर मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2.30 बजे वनभूलपुरा लाइन नंबर सात निवासी आईटीआई छात्र 21 वर्षीय मोहम्मद दली अचानक गौला नदी में कूद गया। युवक को डूबता देखकर वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने उसे नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया और तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं शाम करीब पांच बजे एक अन्य घटना में लाइन नंबर 17 निवासी 22 वर्षीय आदिल सिद्दीकी पुत्र इकबाल भी अचानक गौला नदी में कूद गया। बताते हैं कि इस युवक की गौला के रोखड़ से टकराकर मौके पर ही मौत हो गई। बेस अस्पताल में मौत की पुष्टि के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया।
आदिल मटर गली में अपने चाचा सरफराज की रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करता था। मंगलवार शाम वह दुकान से खाना खाने के लिए घर जाने की बात कहकर निकला था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे नदी में कूदते देखकर शोर मचाया। सूचना पर वनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, युवक नदी किनारे रोखड़ से टकराया था। पुलिस ने युवक को बेस अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के लिए युवक का फोन कब्जे में ले लिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

बाइक घर पर खड़ी कर पैदल पहुंचा गौला पुल
आदिल दुकान से चाचा सरफराज की बाइक लेकर निकला था। उसने बाइक घर पर खड़ी की और अपने दोस्तों के साथ पैदल गौलापुल की तरफ चला गया। दोपहर में हो चुके हादसे के बाद पीएसी और पुलिस लगातार गौला पुल पर गश्त कर रही थी। पुल पर पैदल चलते-चलते आदिल अचानक नदी में कूद गया। पुलिस का कहना है कि युवक ने कूदने से पहले अपने दोस्तों से बातचीत भी की थी। उसके मोबाइल और साथियों से पूछताछ के बाद ही उसके नदी में कूदने की वजह का पता चल पाएगा।

पुलिसकर्मियों ने बचाई आईटीआई छात्र की जान
गौला नदी में कूदे आईटीआई छात्र मोहम्मद दली ने जब गौला नदी में छलांग लगाई उस समय रूट डायवर्जन की ड्यूटी के चलते वनभूलपुरा थाने के हेड कांस्टेबल हरीश आर्या और सिपाही राजू कुमार वहां तैनात थे। युवक को कूदते देखकर दोनों तुरंत पुल के नीचे पहुंचे और समय रहते युवक को नदी से बाहर निकाल लाए। दली को इलाज के लिए एसटीएच भेजा। इसके बाद होश में आने पर पूछताछ कर छात्र के परिजनों को सूचना देकर बुलाया। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि छात्र का इलाज चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में बारिश के तेज दौरों का अलर्ट
Next: ग्राम प्रधान पर रंजिश के चलते मकान तोड़ने का आरोप लगाया

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.