Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लोक सेवा आयोग से होगी अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती: धन सिंह
  • देहरादून

लोक सेवा आयोग से होगी अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती: धन सिंह

RNS INDIA NEWS 22/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  गैरसैंण। अशासकीय स्कूलों में शिक्षक-कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया को सरकार लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए कराएगी। गुरुवार को प्रश्नकाल में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने यह ऐलान किया। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के अशासकीय स्कूलों के 426 तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण से जुड़े सवाल का जवाब हुए शिक्षा मंत्री रावत ने यह जानकारी दी। कापड़ी के सवाल के साथ विधायक रवि बहादुर, सुमित ह्दयेश और विनेाद चमोली के अनुपूरक सवालों के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार अशासकीय स्कूलों की नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना चाहती है।कहा कि वर्तमान में नियुक्तियों का अधिकार स्कूल की प्रबंध कमेटी के पास है। कुछ जगहों से नियुक्तियों को लेकर शिकायतें भी मिली हैं। इसलिए सरकार अशासकीय स्कूलों की नियुक्तियों को लोक सेवा आयोग के जरिए कराने पर विचार कर रही है। इस पर चमोली ने पूछा कि आयोग से नियुक्तियां कराना चाहते हैं तो कब तक कराएंगे? यह भी स्पष्ट कर दिया जाए। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डा. रावत ने कहा कि अशासकीय स्कूलों के तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण का मसला कोर्ट में लंबित है। हाईकोर्ट जो भी फैसला करेगा, सरकार उस निर्णय का पालन करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 28 अगस्त को राज्य आंदोलनकारी अल्मोड़ा में देंगे धरना
Next: बीमार व्यक्ति के स्पर्म को निकालने की मिली अनुमति, अब मां बन पाएगी पत्नी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.