Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खटीमा से 4.5 करोड़ की स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से 4.5 करोड़ की स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   एसटीएफ की एंटी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने शुक्रवार देर रात कार में यूपी से 1 किलो 527 ग्राम स्मैक लेकर नेपाल जा रहे दो युवकों को खटीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये है। आरोपियों के पास से 315 बोर का एक तमंचा और 6 कारतूस भी बरामद हुए हैं। शनिवार को एएनटीएफ प्रभारी पावन स्वरूप ने बताया कि शुक्रवार को उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स ने खटीमा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने चकरपुर बनखंडी महादेव मंदिर के पास से एक कार में सवार शक्तिफार्म सितारगंज निवासी हरविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह और जनता फार्म गौरीखेरा सितारगंज निवासी जसंदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह को 1 किलो 527 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यूपी से स्मैक लेकर नेपाल में किसी लाला नाम के व्यक्ति को बेचने जा रहे थे। टीम ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, 6 कारतूस भी बरामद किए हैं। शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं एसएसपी एसटीएफ ने टीम को इस सफलता पर 25 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजारों में रक्षा बंधन से पहले रौनक बढ़ गई
Next: कोलकाता की घटना के विरोध में चिकित्सकों ने किया कार्य बहिष्कार, ओपीडी रही ठप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.