Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • केंद्रीय राज्य मंत्री करेंगे बग्वाल मेले का उद्घाटन
  • चम्पावत

केंद्रीय राज्य मंत्री करेंगे बग्वाल मेले का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 11/08/2024
rns featured image new

चम्पावत(आरएनएस)। मां वाराही धाम देवीधुरा में बग्वाल मेले की तकरीबन सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 16 अगस्त को सांगी पूजन के साथ मेला शुरू होगा। मेले का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा करेंगे। 11 दिन तक मेले में तमाम धार्मिक अनुष्ठान होंगे। देवीधुरा के बग्वाल मेले की तैयारी लगभग पूरी हो गई हैं। मंदिर कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने बताया कि 16 अगस्त को केंद्रीय राज्य मंत्री मेले का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद विधि-विधान के साथ 11 दिन तक मां वाराही शक्तिपीठ की विशेष पूजा की जाएगी। 18 अगस्त को मंदिर परिसर में रोटरी क्लब हल्द्वानी रक्तदान शिविर लगाएगा। 19 अगस्त को विश्व प्रसिद्ध बग्वाल होगी। इस दिन मुख्य अतिथि सीएम धामी के अलावा कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। 20 अगस्त को मां वाराही का डोला ताम्र मंजूषा सहित चार खाम सात थोक की सहायता से मच्वाल शिखर की परिक्रमा के लिये ले जाया जाएगा। समाज कल्याण विभाग 21 अगस्त को बहुद्देशीय शिविर का लगाएगा। 22 अगस्त को सेंट्रल अस्पताल हल्द्वानी आंखों का कैम्प लगाएगा। 26 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन झांकी के साथ मेले का समापन होगा। जबकि 11 दिनों तक संस्कृति विभाग से आई टीम हर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माँ ने फोन छीना तो दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाई
Next: चौमासी-केदारनाथ पैदल ट्रेक का स्थलीय निरीक्षण कर लौटी टीम

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.