Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • माँ ने फोन छीना तो दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाई
  • ऊधम सिंह नगर

माँ ने फोन छीना तो दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाई

RNS INDIA NEWS 11/08/2024
faansi-hang-e1683481615242

रुद्रपुर(आरएनएस)। लालपुर में शनिवार देर रात मां के फोन छीनने पर दसवीं की एक छात्रा ने फांसी लगा जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार, नीलकंठ विहार फेस-1 लालपुर किच्छा निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी दसवीं की छात्रा थी। मां ने बताया कि शनिवार रात करीब ढाई बजे उनकी बेटी दूसरे मंजिल के कमरे में किसी से बात कर रही थी। इस पर उन्होंने उसका फोन छीन लिया। इसके बाद वह नीचे आ गईं। इसी दौरान बेटी ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। यह देखकर उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहीं। आनन-फानन में उन्होंने अपनी ग्राम रामेश्वरपुर निवासी बहन और उसके बेटे को बुलाया। सबने मिलकर दरवाजे को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। कमरे के अंदर बेटी चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटकी हुई थी। तत्काल सबने मिलकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही कोतवाल सुंदरम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कमेड़ा और कर्णप्रयाग में मलबा आने से बंद रहा बदरीनाथ हाईवे
Next: केंद्रीय राज्य मंत्री करेंगे बग्वाल मेले का उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.