Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नब्बे लाख रुपये खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी
  • देहरादून

नब्बे लाख रुपये खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा पानी

RNS INDIA NEWS 28/07/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनी जल-जीवन मिशन योजना अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही के कारण परवान नहीं चढ़ पा रही है। आलम यह है कि योजना के तहत लाखों रुपये खर्च कर लाइन तो बिछा दी गई, लेकिन ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। तहसील त्यूणी के ग्राम पंचायत कुलाह के लिए नब्बे लाख रुपये से बनी योजना इसका उदाहरण है। योजना पूरी होने के बाद भी यहां ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। शिकायत पर जल जीवन मिशन के परियोजना प्रबंधक ने मौके पर जाकर जांच की और निर्माणदायी संस्था को सभी खामियां दूर करने के निर्देश दिए। तहसील त्यूणी के ग्राम पंचायत कुलाह के लिए जल जीवन मिशन योजना के तहत कुलाह, खडकीनल, बागीया, डाबर, बिऊलोग अलग-अलग तोक के लिए 90 लाख रुपये से अधिक की लागत से पेयजल लाइन बिछाई गई। लेकिन इसके बाद भी गांव में पीने का पानी नहीं आ रहा है। इसके बाद खडकीनल निवासी चंदर सालटा ने डीएम और सीडीओ को शिकायत की थी। सीडीओ के निर्देश पर जल जीवन मिशन के परियोजना प्रबंधक आशीष कठैत मौके पर जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान कार्यदायी संस्था जल निगम के अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने जांच अधिकारी को मौके पर कार्य की गुणवत्ता दिखाई। जांच अधिकारी ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया। उन्होंने दस दिन में कार्यदायी संस्था और ठेकेदार को पेयजल लाइन निर्माण कार्य की अनियमितता और कमियों को‌ ठीक करने के लिए कहा। ग्रामीणों ने जांच अधिकारी से निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया। जांच अधिकारी आशीष कठैत ने कहा कि पेयजल लाइन निर्माण में अनियमितताएं मिली हैं। कार्यदायी संस्था और ठेकेदार को दस दिन में इसे ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी से मारपीट में पति गिरफ्तार
Next: नए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का विरोध शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.