Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोपी चंडीगढ़ से दबोचा
  • अल्मोड़ा

विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोपी चंडीगढ़ से दबोचा

RNS INDIA NEWS 23/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने विदेश में नौकरी लगाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 10 हजार के ईनामी ठग को चंडीगढ़ से दबोचा है। पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 08 फरवरी को नौगांव धौलछीना निवासी सन्तोष कुमार ने चंडीगढ़ निवासी किसी व्यक्ति द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 11 लाख रुपये हड़प लेने व पुलिस रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना धौलछीना में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 420/506 भादवि के अन्तर्गत एफआईआर संख्या 5/2024 पंजीकृत किया गया। अल्मोड़ा एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिये टीम गठित की गई और 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही के परिणाम स्वरुप लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई। सोमवार 22 जुलाई को पुलिस टीम द्वारा ठगी के आरोपी असीम बिज (39 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्रीन पार्क जालन्धर पंजाब, हाल निवासी सैक्टर 63 चंडीगढ़ को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी असीम बिज ने वादी संतोष कुमार को अजरबैजान, बाकू में ड्राईविंग की नौकरी लगाने का झांसा दिया और वीजा, ऑफर लेटर दिखाकर कुल 11.10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी के विरुद्ध हरियाणा में भी मुक़दमे पंजीकृत हैं। यहाँ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह और धीरेन्द्र बड़ाल शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी दिलाने के नाम पर जेवरात ठगकर फरार हुआ आरोपी धरा
Next: ग्रीन हिल्स ट्रस्ट ने बल्ढौटी क्षेत्र में सद्भावना वन में किया वृहद पौधारोपण

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-08 at 18.01.33_11zon_11zon
  • अल्मोड़ा

पांडेखोला में हटाया गया सार्वजनिक कूड़ेदान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांडेखोला में हटाया गया सार्वजनिक कूड़ेदान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गरुड़ाबांज इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और वन पुनर्स्थापन पर जागरूकता कार्यक्रम
  • नशे की गिरफ्त में फंसे युवक को पुलिस ने पहुंचाया नशा मुक्ति केंद्र
  • महिला ने आग लगाकर दी जान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.