Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला अधिवक्ता को गोली मारी
  • हरिद्वार

महिला अधिवक्ता को गोली मारी

rns
RNS INDIA NEWS 21/12/2020
default featured image

रुडकी। महिला अधिवक्ता को देर रात गोली मार दी गई। शोर-शराबा होने पर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने अधिवक्ता को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की लालकुर्ती निवासी जेबा खान पेशे से अधिवक्ता हैं। रविवार देर शाम अधिवक्ता निजी काम से बाजार गई थी। रविवार रात करीब दस बजे वह स्कूटी से घर पहुंची। स्कूटी घर के बाहर खड़ी कर वह सीढिय़ों के पास पहुंची। तभी नकाबपोश बदमाश ने उन्हें घेर लिया। बताया गया है कि अधिवक्ता और बदमाश में धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान खुद को फंसता देख बदमाश ने गोली चला दी। गनीमत रही की गोली पेट को छूते हुए निकल गई। शोर शराबा होने पर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक नकाबपोश बदमाश फरार हो चुका था। परिजनों ने अधिवक्ता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ोसियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि परिजनों की ओर से अधिवक्ता को गोली मारने की सूचना दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। डॉक्टर ने बताया है कि अधिवक्ता की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निसंदेह छुट्टियां शिक्षकों का अधिकार पर छात्रों का भविष्य भी शिक्षकों की जिम्मेदारी : अरविंद पांडे
Next: ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का कहर, कई हिस्सों में सख्त लॉकडाउन

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.