Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का कहर, कई हिस्सों में सख्त लॉकडाउन
  • उत्तराखंड

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का कहर, कई हिस्सों में सख्त लॉकडाउन

RNS INDIA NEWS 21/12/2020
corona

यूरोपीय संघ के देशों ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस स्ट्रेन के जोखिम को देखते हुए अपनी सीमाओं को बंद करने के साथ ही यातायात को निलंबित कर दिया है। ब्रिटेन की सरकार ने कोरोनावायरस के एक नया स्ट्रेन देश में अपने पैर पसारने पर लंदन सहित देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन लागू कर दिया। वायरस का नया स्ट्रेन कोविड-19 महामारी का कारण बनता है और इससे 70 फीसदी अधिक संक्रामक हो सकता है। वायरस के इस नए स्वरूप पर चर्चा करने के लिए भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने संयुक्त निगरानी समूह (जेएमजी) की सोमवार को आपात बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की अगुआई में यह बैठक होगी। भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. रोडेरिको एच ओफ्रिन भी बैठक में शामिल हो सकते हैं।
कोविड महामारी से जूझ रहे इटली ब्रिटेन में स्टेन की सूचना के बाद वहां के सभी हवाई अड्डों से आगमन को निलंबित कर दिया है और पिछले दो सप्ताह में ब्रिटेन में यात्रा करने वाले व्यक्तियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इटली के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरानजा ने कहा, मैंने पिछले 14 दिनों में ब्रिटेन की यात्रा करने वालो लोगों के देश में प्रवेश करने पर रोक लगाए जाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले ही ब्रिटेन से इटली आ चुके हैं, उन्हें कोविड परीक्षण करना होगा।उन्होंने कहा कि नए प्रतिबंध छह जनवरी तक लागू रहेंगे। एस्टोनिया के प्रधानमंत्री जुरी रातास ने इस वर्ष के आखिर तक ब्रिटेन से हवाई यातायात को निलंबित करने की घोषणा की।
सरकार ने सावधानी बरतने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त करते हुए ब्रिटेन और अन्य देशों के साथ हवाई यातायात को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। यह निर्णय हमारे लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए किया गया है। लोगों से विदेश यात्रा से बचने की सिफारिश की गई है। फिनिश इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड वेलफेयर (टीएचएल) ने रविवार को फिनलैंड और यूके के बीच यात्री यात्रा को निलंबित करने की सिफारिश के बाद सोमवार से दो सप्ताह के लिए ब्रिटेन से हवाई यातायात को निलंबित कर दिया है।
अल सल्वाडोर ने तत्काल प्रभाव से पिछले 30 दिनों में ब्रिटेन तथा दक्षिण अफ्रीका गए लोगों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। जर्मनी ने भी पिछले 30 दिनों के दौरान ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वालों लोगों के देश में आने वालों पर सोमवार आधी रात से प्रतिबंध लगा दिया है।फ्रांस ने ब्रिटेन के साथ सभी तरह के यातायात को 48 घंटे के लिए अपनी सीमाओं को बंद कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला अधिवक्ता को गोली मारी
Next: नवजात बेटी को गोद में उठाने को तरसी कोरोना पॉजिटिव मां, वीडियो कॉल पर देखा बच्ची का चेहरा और फिर हो गई मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.