Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निजी संचार कंपनी ने बिना अनुमति के खोदा एनएच, जाम से लोग परेशान
  • देहरादून

निजी संचार कंपनी ने बिना अनुमति के खोदा एनएच, जाम से लोग परेशान

RNS INDIA NEWS 22/07/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  पछुवादून में निजी संचार कंपनियां बिना अनुमति के राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुदाई कर रही हैं। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इन दिनों पछुवादून में एक निजी संचार कंपनी की ओर से अपने नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए नई केबल बिछाई जा रही है। केबल बिछाने के लिए देहरादून-पांवटा-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग को जगह-जगह पर खोदा जा रहा है। लांघा बाईपास के नजदीक एनएच के 40 मीटर हिस्से पर बीस दिन पूर्व गड्ढा खोदा गया, इसमें केबल भी बिछा दी गई। लेकिन अभी तक गड्ढे को भरा नहीं गया है। व्यस्ततम राजमार्ग होने के कारण यहां पर हर दिन लंबा जाम लग रहा है। सोमवार को सुबह नौ बजे से जाम लगना शुरू हो गया था। राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह 11 बजे तक मार्ग के दोनों ओर करीब तीन किमी लंबे जाम में कई वाहन फंसे रहे। सुबह ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों के साथ ही सेलाकुई, देहरादून के शिक्षण संस्थानों में जाने वाले छात्र-छात्राएं समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुखदेव फर्सवाण ने कहा कि निजी संचार कंपनी की ओर से नियमों को ताक पर रखकर जगह-जगह राष्ट्रीय राजमार्ग को खोदा जा रहा है, इससे कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। उधर, एनएच के अवर अभियंता जसवीर सिंह ने बताया कि देहरादून-पांवटा-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर केबल बिछाने के लिए किसी भी निजी संचार कंपनी की ओर से अनुमति नहीं ली गई है। बिना अनुमति राजमार्ग की खुदाई कर यातायात बाधित करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माइनिंग कंपनी के कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप
Next: जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले के दौरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.