Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • झमाझम बारिश में ओवरफ्लो हुईं नालियां, सड़क पर बहने लगी गंदगी
  • देहरादून

झमाझम बारिश में ओवरफ्लो हुईं नालियां, सड़क पर बहने लगी गंदगी

RNS INDIA NEWS 22/07/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  ऋषिनगरी में झमाझम बारिश ने नगर निगम की बरसाती पानी की निकासी और नालियों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नालियां ओवरफ्लो होने से बरसाती पानी और गंदगी सड़क पर बहने लगी। कुछ ही देर में मुख्य मार्ग की सड़कें और कॉलोनियों की गलियां बरसाती पानी से लबालब भर गई। घरों से जरूरी काम से निकले लोगों को जलभराव और गंदगी के चलते दिक्कत झेलनी पड़ी। नगर निगम शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के दावे करता है। लेकिन शहर में जल निकासी के उचित इंतजाम न होने और नालियों पर अतिक्रमण के चलते हर बार नगर निगम के दावों की हवा निकल जाती है। सोमवार को झमाझम बारिश के बाद शहर के नाले और नालियां ओवरफ्लो होने लगे। हरिद्वार मार्ग, दूनमार्ग, त्रिवेणीघाट मार्ग, पुरानी सब्जी मंडी में नालियों के ओवरफ्लो होने से पानी सड़क पर बहने लगा। गंगानगर में बरसाती पानी आने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई। देहरादून रोड तिराहे पर भी जलभराव की स्थिति रही थी। पुरानी सब्जी के पास जीवनी माई वाली धर्मशाला के ठीक सामने नाली का पानी सड़क पर बहने लगा। नगर निगम के एमएनए शैलेन्द्र नेगी का कहना है कि कुछ स्थानों पर अतिक्रमण के चलते नालियां चौक होने से पानी सड़क पर बहता है। नालियां चौक होते ही नगर निगम की टीम तुरंत बंद नालियां खोल रही है। शहर में जल निकासी के लिये पुख्ता प्रबंध किये जा रहे हैं। इसके लिये प्लान तैयार किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे नहीं होने पर किसानों का प्रदर्शन
Next: खुदकुशी करने पहुंचे युवक को बचाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.