Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ भूस्खलन पर सीएम पुष्कर धामी ने जताया दुख, घायलों के उपचार का दिया निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केदारनाथ भूस्खलन पर सीएम पुष्कर धामी ने जताया दुख, घायलों के उपचार का दिया निर्देश

RNS INDIA NEWS 21/07/2024
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड के गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण तीन यात्रियों की मौत हो गई, कई घायल हो गए। इस घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा- केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दु:खद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इस संबंध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल के चिरबासा मार्ग पर रविवार सुबह भूस्खलन हुआ। बताया जा रहा है कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक मलबा गिर गया। इस दौरान वहां से कुछ तीर्थयात्री गुजर रहे थे। मलबे की चपेट में आने से तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही गौरीकुंड पुलिस और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीमों ने घटनास्थल से तीर्थयात्रियों को हटाया। साथ ही उन्होंने भूस्खलन को देखते हुए रास्ते को बंद कर दिया। इसके साथ ही सभी घायलों को गौरीकुंड के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक ही पहाड़ टूटकर गिरने लगे कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही मलबे के नीचे लोग दब गए।
इससे पहले बीते 10 जुलाई को जोशीमठ में भूस्खलन हुआ था। जिसके चलते बदरीनाथ नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया था। राहत की बात थी कि इस दौरान जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, चार धाम यात्रियों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क पर पलटी केमू बस, 07 घायल
Next: मंगलौर में यूपी के कार चालक की गोली मारकर हत्या

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
  • होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
  • भूमि विवाद में फायरिंग के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
  • रीप परियोजना ने बदली हेमा देवी की तकदीर, पशुपालन से बनी आत्मनिर्भर
  • अल्मोड़ा के युवा वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप रौतेला को कनाडा की प्रतिष्ठित पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.