Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क पर पलटी केमू बस, 07 घायल
  • अल्मोड़ा

सड़क पर पलटी केमू बस, 07 घायल

RNS INDIA NEWS 21/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। रविवार दोपहर अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौंसली के पास केमू की बस असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे उसमें सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में 05 महिलाएं, एक बालक व परिचालक सहित कुल 07 लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 सेवा से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी भेजा गया। बस सड़क पर पूरी तरह तिरछी पलटने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। इस हादसे में बस में सवार 05 लोग घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही केमू की बस संख्या यूके 04 पीए 1011 अल्मोड़ा के निकट चौंसली के पास सड़क पर पलट गई। यह हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। यात्रियों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे। बस से सड़क अवरुद्ध होने से दोनों तरफ वाहन जाम हो गए। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में बस का परिचालक, 05 महिलाएं व एक बालक घायल हो गए। जिन्हें 108 आपातकालीन सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी भेजा गया। जिनमें से 05 को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया है। वाहन चालक किशन सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम तुनेड़ा मालता, बागेश्वर चला रहा था। यह बस पलटकर शेर सिंह पुत्र प्रताप सिंह के घर से टकरा गई, जिससे उनका टायलेट व बाथरुम क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में जेसीबी के जरिये बस को किनारे किया गया और सड़क पर यातायात सुचारु किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता ग्रामीण को खोजने नानकसागर जलाशय में चला सर्च अभियान
Next: केदारनाथ भूस्खलन पर सीएम पुष्कर धामी ने जताया दुख, घायलों के उपचार का दिया निर्देश

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-13 at 12.53.47
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के युवा वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप रौतेला को कनाडा की प्रतिष्ठित पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए अल्मोड़ा से 40 श्रद्धालु रवाना

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 16.42.09_11zon
  • अल्मोड़ा

धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा के युवा वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप रौतेला को कनाडा की प्रतिष्ठित पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप
  • सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए अल्मोड़ा से 40 श्रद्धालु रवाना
  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.