Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भारत से दुनिया को नई दिशा मिलेगी: रामदेव
  • हरिद्वार

भारत से दुनिया को नई दिशा मिलेगी: रामदेव

RNS INDIA NEWS 21/07/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि दुनिया की निगाहें भारत की तरफ टिकी हैं। भारत से पूरी दुनिया को शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में और पारिवारिक, आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक जीवन में नई दिशा मिलेगी। यह दिशा दुनिया को देने का काम भारत गुरु देश के रूप में करता रहा है। इस कारण भारत विश्वगुरु रहा है। रविवार को योगपीठ दो पतंजलि वेलनेस के योग भवन ऑडिटोरियम में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। योगगुरु ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारत की गुरु, ऋषि, वेद और सनातन परंपरा का बहुत ही गौरवपूर्ण और पूर्णता प्रदान करने वाला पर्व है। विभिन्न कारणों से पूरी दुनिया में इस्लाम, इसाई, कम्युनिज्म, कैपिटलिज्म और अन्य वैचारिक उन्माद, भौतिकवाद, इंटेलेक्चुअल, टेररिज्म, रिलिजियस टेररिज्म, पॉलिटिकल और इकोनॉमिकल टेररिज्म, मेडिकल टेररिज्म, एजुकेशनल टेररिज्म सब उजागर हो चुके हैं। ऐसे में दुनिया की आंखें भारत की तरफ देख रही हैं। कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए 100 करोड़ से अधिक सनातनधर्मी अपने गुरुओं के सच्चे प्रतिनिधि बनें। योग, वेद और सनातन तत्व को जीवन आचरण में धारण करें।

योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर्व पर हम सभी अपने पूर्वजों के जीवन आधार पर जीवनयापन करने का संकल्प लें। जीवन में अच्छा और सच्चा बनने के लिए सफल, सक्षम महापुरुष के सान्निध्य की जरूरत होती है। सिखाने और ज्ञान देने वाले को शास्त्रों में गुरु कहा गया है। आचार्य ने कांवड़ियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे बड़ा तप कर रहे हैं। तो वाणी और व्यवहार में भी संयम झलकना चाहिए। श्रद्धा भक्ति में उदंडता नहीं होनी चाहिए। किसी को कष्ट भी नहीं होना चाहिए। इस मौके पर पतंजलि योगपीठ से संबद्ध सभी इकाईयों के सेवा प्रमुख, संन्यासी, इकाई प्रमुख, विभागाध्यक्ष, प्रभारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच शिक्षकों का एक साथ स्थानांतरण करने पर अभिभावकों में रोष
Next: कर्णप्रयाग में संगम पर गंगा जल भरने के लिए सुरक्षा के इंतजाम नहीं

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.