Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आज और कल प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश
  • उत्तराखंड

आज और कल प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश

RNS INDIA NEWS 29/07/2020
FB_IMG_1596029656364_compress45

मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून ने आज और कल प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का भी अंदेशा जताया है। कल पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील में अतिवृष्टि से मलवे में दबी महिला की तलाश एसडीआएफ द्वारा अभी भी की जा रही है। बंगापानी तहसील से संपर्क कटने के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई है। यहां ग्रामीण क्षेत्रांे को जोड़ने वाली सड़कें बंद पड़ी है। इसकी एक बानगी चैना गांव में देखने को मिली। जहां एक प्रसुता को डिलीवरी के लिए ग्रामीणों ने डोली के माध्यम से 8 किलोमीटर का सफर तय किया। मदकोट के स्वास्थ्य केंद्र में प्रसुता ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। वहीं, बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में लगातार भारी बारिश होने से सरयू नदी उफना गई है। वहीं, भारी बारिश से दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को अन्य स्थानों में शिफ््ट कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से जिले में एक राज्य मोटर मार्ग और 21 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। कल शाम कपकोट के बालीघाट-धरमघर सड़क पर उडियार नामक स्थान पर कलमठ ध्वस्त हो गया था जिससे वहां से गुजर रही एक कार क्षतिग्रस्त होकर कलमठ में समा गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार चार लोग कलमठ धंसने का अंदेशा होने पर कार से सुरक्षित बाहर आ गए थे। सरयू नदी किनारे बागनाथ मंदिर के पास के सभी घाट पानी में डूब गए हैं। सरयू नदी खतरे के निशान तक पहुंच गई है। इधर प्रशासन लगातार लोगों को अलर्ट करने के साथ ही अवरूद्व मोटर मार्गों को खोलने में लगा हुआ है। वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदा की दृृष्टि से अतिसंवेदनशील राज्य है। उन्होंने कहा कि बचाव एवं राहत कार्यों में स्थानीय प्रशासन और जनसहयोग के साथ-साथ उत्तराखण्ड एसडीआरएफ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार की रोजगार को लेकर स्पष्ट नीति नहीं
Next: एनएसयूआई ने किया अभाविप राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने का बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
Dhami pic new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों पर मुहर

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-10 at 21.02.52_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.