Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सरकार की रोजगार को लेकर स्पष्ट नीति नहीं
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सरकार की रोजगार को लेकर स्पष्ट नीति नहीं

RNS INDIA NEWS 29/07/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के दौलाघट में यूकेडी की बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि सरकार की रोजगार को लेकर कोई स्पष्ट नीति नहीं है। जिससे प्रवासी युवा भी परेशान हैं। केन्द्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि राज्य बनने के बाद जितनी तेजी से उत्तराखंड का विकास होना चाहिए था वह नही हो पाया इसलिये राज्य के युवाओं को राज्य बनने के बाद भी रोजी रोटी के लिए महानगरों की ओर ही पलायन करना पड़ा उनमें से जो कुछ युवा कोरोना महामारी के चलते वापस लौटे हैं उनको रोजगार देने की सरकार की कोई स्पष्ट नीति नहीं है इससे वह फिर पलायन को मजबूर हो रहे हैं। उन्हें रोजगार देने के नाम पर सरकार उन्हें बैंकों से ऋण देने का झुनझुना थमा रही है कोरोना आपदा के चलते जब बाजारों मे मंदी का माहौल है पहले से व्यवसाय कर रहे व्यवसायी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। बैंकों से ऋण लेकर ये युवा किस तरह बाजार में अपने व्यवसाय स्थापित कर चला पायेंगे यदि व्यवसाय नहीं चला तो ये युवा बैंक कर्जदार बन फिर पलायन को मजबूर हो जायेंगे इसलिये सरकार को इन युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकारी सहकारी स्तर के छोटे छोटे उद्योग लगाने या फिर सरकारी रोजगार देने की नीति बनानी होगी। जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने कहा कि अंधाधुंध पलायन से परिसीमन मे विधानसभा की सीटे घटती जा रही है जिससे पर्वतीय क्षेत्र को मिलने वाला धन भी घटता जा रहा है। यहां हवालबाग विकास खण्ड स्तरीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें विक्रम सिंह बिष्ट को अध्यक्ष पूरन चन्द्र बिष्ट को उपाध्यक्ष प्रयाग सिंह रौतेला को महामन्त्री शंकर दत्त तिवारी को कोषाध्यक्ष घनश्याम सिंह तडागी को संगठन मंत्री पंकज सिंह बिष्ट को प्रचार मंत्री कैलाश राम केवालानंद बिष्ट सचिन बिष्ट नीरज बिष्ट गोपाल बिष्ट कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। यहां मुकेश सिंह, मनोहर सिंह, गोविन्द बिष्ट, गोपाल दत्त किशोर, बसन्त सिंह आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सवारी नही मिलने से रोडवेज को भारी नुकसान
Next: आज और कल प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.