Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांवड़ यात्रा को देखते हुए पिंक वेंडिंग जोन को किया गया शिफ्ट
  • हरिद्वार

कांवड़ यात्रा को देखते हुए पिंक वेंडिंग जोन को किया गया शिफ्ट

RNS INDIA NEWS 08/07/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। सोमवार को एसडीएम अजयवीर सिंह के नेतृत्व में रोड़ी बेलवाला से अतिक्रमण हटाया गया। रोड़ी बेलवाला में बने पिंक वेंडिंग जोन की दुकानों को भी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया। एसडीएम ने बताया कि कांवड़ यात्रा में आने वाली भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हाथरस में हुई घटना के बाद से जिला प्रशासन आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ चुका है। जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार कार्ययोजना बना रहा है। साथ ही जिन स्थानों में सबसे अधिक भीड़ होने का अनुमान है उन स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ साथ ऐसे अधिकतर स्थानों को खुला रखने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में बनाए गए पिंक वेंडिंग जोन को अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम अजयवीर सिंह के अतिरिक्त सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल, सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तरुण मिश्रा, एचआरडीए के सहायक अभियंता डीएस रावत, कर अधीक्षक लक्ष्मीकांत भटट, सफाई निरीक्षक श्रीकांत, संजय शर्मा, विकास आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार ने 18 बकरियों को मौत के घाट उतारा
Next: बारिश के बाद सब्जियां महंगी, 50 फीसदी तक उछाल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.