Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पंतनगर एसएचओ के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग
  • ऊधम सिंह नगर

पंतनगर एसएचओ के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

RNS INDIA NEWS 02/07/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  नगर कांग्रेस कमेटी ने पंतनगर थाने के पूर्व एसएचओ राजेन्द्र सिंह डांगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने डांगी पर मुकदमा दर्ज नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पिछले दिनों विधायक तिलकराज बेहड़ ने पंतनगर थाने के एसएचओ राजेन्द्र सिंह डांगी पर एक पीड़ित युवती से मोबाइल फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए डीजीपी को ऑडियो क्लीप सौंपी थी। आरोप था कि दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पीड़िता दूसरे पक्ष पर केस दर्ज कराना चाहती थी। इसपर डांगी युवती की मजबूरी का फायदा उठाना चाहते थे। बेहड़ के आरोप के बाद डांगी को निलंबित कर दिया गया था। मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान भूपेन्द्र चौधरी ने आरोप लगाया कि इतने गंभीर आरोप के बावजूद पुलिस विभाग ने डांगी को निलंबित कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। चौधरी ने कहा कि सभी लोगों को दलगत राजनीति से उठकर इंसानियत को न्याय दिलाने के लिए डांगी के खिलाफ एफआईआर की मांग करनी चाहिए। इसके लिए तीन जुलाई (आज) सभी लोग विधायक तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में एसएसपी ऑफिस रुद्रपुर में धरना देंगे। इससे पहले भी देवभूमि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी कांड हो चुका है। इसका आजतक खुलासा नहीं हो पाया है। इसलिए इस शर्मनाक घटना का खुलासा होना जरूरी है। यदि इस बार जनता की आवाज को दबाया गया तो कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करेगी। पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा कि यह निंदनीय अपराध है। पुलिस विभाग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। यदि डांगी पर एफआईआर की कार्रवाई नहीं होती तो सड़कों पर उतरकर विरोध किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान सुनीता कश्यप, ओमप्रकाश दुआ और रमेश तिवारी गुड्डू मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
Next: विजय लक्ष्मी की हत्या के आरोप में युवती समेत दो पर केस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.