Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बडोवाला में दूसरे दिन कूड़े के ढेर से मिला तीसरा शव
  • देहरादून

बडोवाला में दूसरे दिन कूड़े के ढेर से मिला तीसरा शव

RNS INDIA NEWS 26/06/2024
dead body

 जहां कल मिले थे दो शव उसी जगह आज फिर मिली एक महिला की लाश

देहरादून(आरएनएस)।   मंगलवार शाम को बडोवाला के निकट जहां एक महिला व नवजात के शव मिले दूसरे दिन उसकी जगह पर एक और शव मिला है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण नहीं किया। अगर किया होता तो तीनों शव बरामद हो जाते।  बहरहाल एक ही जगह तीन शव मिलने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं। एसएसपी अजय सिंह व एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया।

एसएसपी ने इस गुत्थी सुलझाने के लिए पूरा पुलिस फ़ोर्स झोंक दिया है। सभी थानों से गुमशुदाओं की लिस्ट मंगवा ली गई है। हालांकि अभी तक पुलिस मामले की तह तक नहीं पहुंच पाई है। मंगलवार शाम को बडोवाला के निकट सूखे नाले से एक महिला व नवजात का शव मिला था।  पुलिस मामले की जांच ही कर रही थी कि बुधवार को पुलिस को घटनास्थल के आसपास ही कूड़े के ढेर के नीचे  एक महिला का शव होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला कूड़े के ढेर में महिला के हाथ ही नजर आ रहे थे।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि मंगलवार को जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आसपास सर्च क्यों नहीं किया गया। वहीं डॉग स्क्वायड की टीम ने कैसा सर्च किया कि पास ही पड़े शव को ढूंढ पाई।

 ये है मामला :  पटेलनगर के बड़ोवाला क्षेत्र में मंगलवार को एक सूखे नाले में  नवजात और एक महिला का शव पड़े मिले थे। दोनों शव करीब तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं। दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या कर किसी ने शव यहां फेंके हैं।  पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर कमल कुमार लूंठी का कहना है कि मौके पर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शव का पंचायतनामा आज भरा गया।  पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।

पुलिस के मुताबिक बड़ोवाला में जो दो शव मिले थे उनके बारे में माना जा रहा है कि दोनों मां बेटी हैं। हालांकि इसका पता डीएनए रिपोर्ट के बाद ही चल सकता है, लेकिन ये बात पुलिस की मुश्किलें और बढ़ा रही है। जिस स्थान पर शव मिले हैं वह क्षेत्र आता बेशक पटेलनगर थाना क्षेत्र में है, लेकिन वह शहर के बाहर का देहात क्षेत्र है। यहां पर भीड़भाड़ और आवागमन शहर की तुलना में कम है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास एक वेडिंग प्वाइंट है, लेकिन वह भी बंद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने रजनी भंडारी को किया निष्कासित
Next: भाजपा ने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज सैनी को पार्टी से निष्कासित किया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
  • यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी
  • खाद्य सुरक्षा विभाग ने छह ढाबा संचालकों को नोटिस दिया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.