Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क हादसे में महिला और 05 साल के मासूम की मौत
  • अल्मोड़ा

सड़क हादसे में महिला और 05 साल के मासूम की मौत

RNS INDIA NEWS 26/06/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के लमगड़ा विकासखंड में एक दर्दनाक हादसे में एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप का दरवाजा खुलने से बाहर छिटककर वाहन के टायर की चपेट में आने से महिला व उसके पांच साल के मासूम बेटे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतकों के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। घटना मंगलावर शाम करीब 6:30 बजे की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दन्या के बलसूना, नायल निवासी गीता पत्नी आन सिंह अपने 5 साल के बेटे यशपाल के साथ कुछ दिन पहले अपने मायके गौलीमहर गई हुई थी। मंगलवार को गीता अपने बेटे व अपनी बड़ी बहन ग्राम दुर्गानगर लमगड़ा निवासी कविता फर्त्याल के साथ खरीदारी के लिए लमगड़ा बाजार आई हुई थीं। शाम को तीनों लोग अपने रिश्तेदार ग्राम ध्यूली धौनी निवासी गोविंद सिंह धौनी के साथ पिकअप वाहन संख्या यूके 01 सीए 1276 में सवार होकर गौलीमहर की ओर जा रहे थे। गौलीमहर से पहले ढलान में अचानक पिकअप वाहन का दरवाजा खुल गया। जिससे गीता व उसका बेटा यशपाल छिटककर बाहर गिर गए और पिकअप के पिछले टायर के नीचे दब गए। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मासूम को सीएचसी लमगड़ा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां-बेटे की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी ने बताया कि वाहन का दरवाजा खुद खुल गया था या फिर ढलान में वाहन के अनियंत्रित होने के बाद महिला ने दरवाजा खोलकर कूदने की कोशिश की, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ा, शासनादेश जारी
Next: 2.18 लाख की चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.