Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लोकतंत्र बचाने की मुहिम चला रही कांग्रेस : माहरा
  • हरिद्वार

लोकतंत्र बचाने की मुहिम चला रही कांग्रेस : माहरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2024
rns featured image new

मंगलौर उपचुनाव के लिए भाजपा को नहीं मिला स्थानीय प्रत्याशी

रुड़की(आरएनएस)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा है कि कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने की मुहिम चला रही है। उन्होंने कहा कि मंगलौर उपचुनाव के लिए भाजपा को स्थानीय प्रत्याशी नहीं मिला है। बाहरी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों पर भी दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी दबाव में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता जाति और धर्म से ऊपर उठकर संविधान बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में ही मतदान करें।  मंगलवार को नेशनल हाईवे पर एक होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पहले पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। जिस तरह से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रति लोगों ने विश्वास जताया है उससे साफ जाहिर है कि आने वाले समय में कांग्रेस और अधिक मजबूती के साथ उभरकर सामने आएगी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पंचायत चुनाव संपन्न हुए। लेकिन सरकार की ओर से पंचायत चुनाव में बड़ी धांधली की गई। मतगणना समाप्त होने के बाद परिणामों को रोके रखा गया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में धांधली हुई और सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलौर उपचुनाव में भी जिले के एक नेता की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों को धमकाया जा रहा है उन पर अनैतिक रूप से दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वह किसी तरह अपने बाहरी प्रत्याशी को जीत दिला सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान को बचाने की मुहिम चलाए हुए है, जिसमें उसे सफलता मिल रही है। लोग उसके साथ जुड़कर संविधान को बचाने में अपना सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान उपचुनाव में भी लोग जाति और धर्म से ऊपर उठकर संविधान को बचाने के लिए मतदान करेंगे। जिसमें पार्टी प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन की भारी मतों से जीत होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप जाएगी। इस मौके पर रुड़की नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती, विधायक अनुपम रावत, डॉ. गौरव चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम, जितेंद्र चौधरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदुमन अग्रवाल, मरगूब कुरैशी, डॉ. शमशाद, शाह विकार चिश्ती, शहजाद अली, फरमान खान और नवाज काजमी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा में डूबने से दिल्ली के युवक की मौत
Next: तहबाजारी ठेके के विरोध में व्यापारियों की भूख हड़ताल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने छह ढाबा संचालकों को नोटिस दिया

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी
  • खाद्य सुरक्षा विभाग ने छह ढाबा संचालकों को नोटिस दिया
  • स्मार्ट मीटर के खिलाफ विद्युत कार्यालय का किया घेराव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.