Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ग्रामीण से नकदी लूट भागे स्कूटी सवार
  • हरिद्वार

ग्रामीण से नकदी लूट भागे स्कूटी सवार

RNS INDIA NEWS 23/06/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  स्कूटी सवार दो युवक लक्सर आए ग्रामीण का रिश्तेदार बनकर उससे बाते करने लगे। बाद में अचानक उसे धक्का देकर गिराने के बाद उसके 4500 रुपये लूटकर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से पहचान करने के बाद दोनों युवकों को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी है। महेश्वरी लक्सर निवासी महेंद्र सिंह पुत्र आत्माराम कुछ सामान खरीदने साइकिल से लक्सर आया था। नगर के भीड़ भरे बालावाली चौक पर स्कूटी से आए दो युवकों ने मौसा कहकर उसे रोका। कहा कि वे उसकी बेटी की ससुराल पक्ष से आए हैं। उसकी बेटी पिता से बात करना चाहती है। इसके बाद वे उसकी बेटी को फोन लगाने का बहाना करने लगे। इसी बीच एक ने अचानक धक्का देकर महेंद्र को नीचे गिरा दिया और दूसरे ने उसकी जेब में मौजूद 4500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद वे स्कूटी पर बैठकर फ्लाईओवर की तरफ भाग गए। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और कई सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इस दौरान एक नर्सिंग होम के सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की स्कूटी का नंबर मिल गया। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि स्कूटी के नंबर की मदद से कस्बा चौकी पुलिस की टीम लुटेरों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक औरत गिरफ्तार, पति फरार
Next: नशे में धुत कार चालक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.