Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जनता दरबार में उठी पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य की समस्याएं
  • पौड़ी

जनता दरबार में उठी पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जनता दरबार में जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान फरियादियों ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, विद्युत आदि की समस्याएं उठाई। आयुक्त ने अफसरों को जल्द समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए।शुक्रवार को डीएम सभागार में आयोजित जनता दरबार में पूर्व सभासद संगीता रावत, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ सहित स्थानीय लोगों ने पेयजल संबंधी शिकायत उठाई। कहा कि शहर में 1 दिन छोड़कर उपभोक्ताओं को आधे घंटे पानी दिया जा रहा है। जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। कहा कि शहर में ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं होने से तिमली बैंड पर पालिका द्वारा कूड़ा निस्तारण किया जाता है। जिसमें आए दिन आग लगने से शहरवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फरियादियों ने शहर में सड़कों की स्थिति को सुधारते हुए सड़कों के किनारे नालियां बनाने, यातायात व्यवस्था सुधारने की गुहार लगाई। जनता दरबार में पूर्व सभासद अरविंद रावत ने शहर में लंबे समय से बन रहे पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग उठाई। स्थानीय युवा मोहित सिंह ने कहा कि शहर में युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने रांसी स्टेडियम में स्थानीय युवाओं को अभ्यास करने के लिए शुल्क में छूट देने की गुहार लगाई। इस दौरान कई क्षेत्रों से आए फरियादियों ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल नहीं मिलने की शिकायत की। जिस पर आयुक्त ने संबंधित अफसरों को जल्द ही समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में जिला विकास प्राधिकरण से कई शिकायते आने पर आयुक्त ने डीएम को 2 जुलाई को कैंप लगाकर प्राधिकरण से संबंधित लोगों की समस्याएं हल करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व 7 दिव्यांगों को व्हील चियर भी आयुक्त द्वारा दी गई। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक करन सिंह नग्नयाल, डीएम डा.आशीष चौहान आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीपीपी मोड़ से हट सकता है जिला अस्पताल पौड़ी
Next: जसवंतगढ़ नाम से जिला बनाने को लेकर किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांडेखोला में हटाया गया सार्वजनिक कूड़ेदान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गरुड़ाबांज इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और वन पुनर्स्थापन पर जागरूकता कार्यक्रम
  • नशे की गिरफ्त में फंसे युवक को पुलिस ने पहुंचाया नशा मुक्ति केंद्र
  • महिला ने आग लगाकर दी जान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.