Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जसवंतगढ़ नाम से जिला बनाने को लेकर किया प्रदर्शन
  • पौड़ी

जसवंतगढ़ नाम से जिला बनाने को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 21/06/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  जसवंतगढ़ जिला संघर्ष समिति ने शुक्रवार को जसवंतगढ़ नाम से नया जिला बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने धुमाकोट तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा। शुक्रवार को जसवंतगढ़ जिला संघर्ष समिति ने धुमाकोट तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान समिति के लोगों ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल के 5 ब्लाकों नैनीडांडा, रिखणीखाल, बीरोंखाल, पोखड़ा, थलीसैंण, लैंसडौन तहसील क्षेत्र और अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लाक को मिलाकर नया जिला बनाने की मांग पिछले 3 दशकों से उठाई जा रही है लेकिन आज तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाए गए है। कहा कि यह क्षेत्र पूरा सैन्य बाहुल्य है। इस क्षेत्र के हजारों लोग गढ़वाल राइफल, कुमाऊं रेजिमेंट सहित सेना के विभिन्न कोरों में कार्यरत है और हजारों की संख्या में सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक है। कहा कि राइफलमैन जसवंत सिंह रावत ने भारत-चीन युद्ध में अपने अद्धम्य साहस का परिचय देते हुए अपना बलिदान दे दिया था। कहा कि उत्तराखंड के इस भूभाग के ऐतिहासिक, सामाजिक और भौगोलिक महत्व को और इसके पिछडे़पन को देखते हुए जसवंतगढ़ जिले का गठन किया जाना जरूरी है। प्रदर्शन करने वालों में समिति के अध्यक्ष राजदर्शन सिंह रावत, सचिव उपदेश बिष्ट, आरपी ध्यानी, आलम सिंह रावत, रामरतन सिंह नेगी, जीएस नेगी, किरन नौगाई, गबर सिंह बिष्ट, आलम सिंह रावत, शिशुपाल सिंह रावत, महेंद्र कंडारी, सुरेंद्र सिंह, राकेश, सूरज, जसपाल सिंह, आनंद सिंह रावत आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनता दरबार में उठी पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य की समस्याएं
Next: बैंक से चेक गायब होने पर व्यापारियों ने किया मैनेजर का घेराव, हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.