Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता में पर्यटकों के उमड़ने से कारोबार में तेजी
  • देहरादून

चकराता में पर्यटकों के उमड़ने से कारोबार में तेजी

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  गर्मी और लू से निजात पाने के लिए इन दोनों पर्यटक पहाड़ी क्षेत्र का रुख कर रहे हैं। वीकेंड पर चकराता में बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़े। छावनी बाजार समेत आसपास के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार रहे। पूरे क्षेत्र में जाम की स्थिति भी बनी रही। शनिवार सुबह से ही सैलानियों के चकराता में उमड़ने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर रंगत नजर आई। चकराता के व्यापार में भी तेजी आई। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े अमित अरोड़ा, अशोक कुमार गोयल, राजेंद्र अरोड़ा, प्रताप चौहान आदि का कहना है कि शनिवार से होटल, रेस्टोरेंट के साथ ही स्थानीय लोगों का कारोबार भी अच्छा रहा है। टूरिस्ट डेवलपमेंट एंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम पंवार, अमित जोशी, दिगंबर चौहान, पंकज जैन, राहुल चांदना, संजय तोमर, अनुपम तोमर का कहना है कि पर्यटकों को कई होमस्टे, रिजॉर्ट और होटल में स्थानीय व्यंजन परोसे जा रहे हैं। इसका स्वाद चख कर पर्यटक काफी खुश हो रहे हैं। इसके अलावा पर्यटक बाजारों से लोकल उत्पाद भी खरीद रहे हैं। कहा कि इन दिनों स्थानीय युवा पर्यटकों से ट्रैकिंग, कैंपिंग, ज़िप लाइन जैसी रोमांचक गतिविधियां कराकर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। ज्यादा पर्यटकों के आने से शनिवार सुबह से ही छावनी बाजार चकराता सहित आसपास के होटल, होम स्टे, रिजॉर्ट फुल रहे। रविवार को आने वाले पर्यटक कमरों की तलाश में घूमते नजर आए। पर्यटकों ने सुबह से ही चकराता के टाइगर फॉल, देववन, मोयला टॉप, कनासर, मुंडाली, किमोना फॉल, कोटी बेनाल वाटर फाल, लोखंड़ी, चेरना, चौरानी, बैराटखाई, सनसेट, सनराइज प्वाइंट, चिंताहरण महादेव मंदिर आदि जगहों पर पहुंचकर प्राकृतिक सौंदर्य का दर्शन किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: 04.71 लाख की स्मैक के साथ 02 युवक गिरफ्तार
Next: नगर निगम के वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम ठप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.