Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कृषि बिलों की आड़ में विपक्षी दलों का मोदी सरकार के ऐतिहासिक सुधारों को बाधित करने का षडय़न्त्र
  • देहरादून

कृषि बिलों की आड़ में विपक्षी दलों का मोदी सरकार के ऐतिहासिक सुधारों को बाधित करने का षडय़न्त्र

RNS INDIA NEWS 17/12/2020
rns featured image new

राहुल गांधी समेत अधिसंख्य कांग्रेस नेताओं को इन बिलों का ज्ञान तक नहीं: भाजपा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि किसानों को भडक़ा कर कांग्रेस व अन्य विरोधी दल कृषि बिलों का जो विरोध कर रहे हैं उसके पीछे गहरा षड्यंत्र है और ये दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक के बाद एक उठाए जा रहे ऐतिहासिक सुधारों को बाधित करना चाहते हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस और अन्य विरोधी दल किसानों को भडक़ा कर किसानों की आड़ में जिस तरह अपनी राजनीति चला रहे हैं वह केवल कृषि बिलों का मामला नहीं है बल्कि एक गहरे षड्यंत्र का हिस्सा है। ये दल नहीं चाहते कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार एक के बाद एक बड़े सुधार किए जा रहे हैं और ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं उनकी गति बनी रहे। उनकी इच्छा है कि ये सभी कार्य किसी न किसी प्रकार बाधित किए जाए और यदि किसान बिल का षड्यंत्र सफल हो जाता है तो अन्य मामलों पर देश में हंगामा खड़ा किया जाए। उन्होंने कहा कि कृषि बिलो को लेकर कॉन्ग्रेस का रुख विचित्र है, क्योंकि राहुल गांधी, उत्तराखंड सहित देश में अधिकांश कांग्रेस नेताओं को यही पता नहीं है कि यें कृषि बिल क्या है और इनमें क्या-क्या प्रावधान किए गए हैं। ये सब केवल विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनाव में खुद इन बिलों को लेकर अपने घोषणा पत्र में वायदा किया था और इन्हें लागू करने की बात कही थी। अब जब यही काम मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किया है तो कांग्रेस नेता विरोध करने में जुट गए हैं। लेकिन यह विरोध सामान्य विरोध नहीं है बल्कि एक गहरे षड्यंत्र का हिस्सा है।
डॉ. भसीन ने कहा कि एक और अजीब स्थिति यह है कि महाराष्ट्र में ये कानून 15 वर्ष से लागू है लेकिन कांग्रेस वहाँ इन कानूनों को हटाने की बात नहीं कर रही है और ना ही एनसीपी ऐसा कह रही है, क्योंकि वहाँ का किसान इनका विरोध नहीं कर रहा और उसे इनका लाभ मिल रहा। यदि ये कानून गलत है तो कांग्रेस और एनसीपी को जो महाराष्ट्र सरकार में हिस्सा है ये कानून समाप्त करा देने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में फडऩवीस सरकार एमएसपी को कानूनी तौर पर बाध्यकारी बनाने का कानून भी ला रही थी। लेकिन कांग्रेस और विरोधी दलों ने इसे विधान परिषद में पारित नहीं होने दिया। अब यही दल एमएसपी कानून की बात कह रहे हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस और अन्य विरोधी दल न केवल दोगला व्यवहार कर रहे हैं बल्कि एक बड़ा खेल खेल रहे हैं जो देश हित में नहीं है, लेकिन मोदी जी ने हमेशा हर चुनौती का सामना किया है और उससे वे सफलता के साथ निकल आए हैं। उसी प्रकार इस प्रसंग में भी केंद्र सरकार उनके नेतृत्व में किसानों के साथ रास्ता निकाल लेगी और कांग्रेस तथा अन्य विरोधी दलों को फिर एक बार फिर औंधे मुंह गिरना पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन विवाहिता प्रेमी संग भागी, पीडि़त परिजनों ने दी तहरीर
Next: पुलिस नहीं लगा पाई लापता महिला का पता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.