Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पुलिस नहीं लगा पाई लापता महिला का पता
  • नैनीताल

पुलिस नहीं लगा पाई लापता महिला का पता

RNS INDIA NEWS 17/12/2020
rns featured image new

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के संजय नगर बिंदुखत्ता निवासी एक महिला अपने बच्चे के साथ बीते चार दिसंबर को लापता हो गई थी। पति के पुलिस में गुहार लगाए जाने के 11 दिन बाद भी महिला और उसके बच्चे का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से अपने 5 वर्षीय बेटे को लेकर लालकुआं बाजार गई थे। तभी से महिला लापता है। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पड़ोसियों से यह कहकर लालकुआं बाजार को निकली थी कि वह अपने बेटे को कपड़े खरीदने ले जा रही है। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं लगने पर उसके पति द्वारा 6 दिसंबर को लालकुआं कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। महिला के पति कैलाश चंद्र आर्य ने पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए कहा है कि चार दिसंबर को सुबह 6:00 बजे गोला नदी में काम को निकला था। उसकी पत्नी रेवती देवी अपने पुत्र मयंक कुमार को कपड़े लेने जाने की बात कहकर लालकुआं बाजार निकली थी। कैलाश चंद्र ने कहा कि सभी सगे संबंधियों के यहां काफी पूछताछ की गई. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। कैलाश चंद्र आर्य ने पुलिस से जल्द ही उसकी पत्नी और बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई.वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहिताश सागर का कहना है कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ढूंढ खोज का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि बिलों की आड़ में विपक्षी दलों का मोदी सरकार के ऐतिहासिक सुधारों को बाधित करने का षडय़न्त्र
Next: सरिता आर्य ने की महिलाओं के लिए टिकट में 33 फीसदी आरक्षण की मांग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

जनहित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: नैनीताल में सीएम धामी ने जताई सख्ती

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.