Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वेब सीरीज ‘आश्रम’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग
  • हरिद्वार

वेब सीरीज ‘आश्रम’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/12/2020
rns featured image new

वेब सीरिज में संतों व आश्रम अखाड़ों की छवि को धूमिल करने का काम किया गया : श्रीमहंत नरेंद्र गिरि

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने बुधवार को एक बयान में वेब सीरीज ‘आश्रम’ पर कड़ी आपत्ति जताते हुए केंद्र सरकार से इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वेब सीरिज में संतों व आश्रम अखाड़ों की छवि को धूमिल करने का काम किया गया है। कहा कि संत-महापुरुषों की गौरवशाली परंपराओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है। आदि-अनादि काल से संत-परंपरा सनातन धर्म की वाहक है। पर, आश्रम वेब सीरिज में संतों की मान-मर्यादाओं को ठेस पहुंचाई गई है, इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि पाश्चात्य संस्कृति को वेब सीरीज के माध्यम से दिखाया जा रहा है और देश व समाज में गलत संदेश पहुंचाया जा रहा है। इस मामले में मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि वेब सीरीज आश्रम पूरी तरह से संत समाज की गलत छवि और समाज में दुष्प्रभाव दर्शाने वाली फिल्म है। ऐसी फिल्मों पर राज्य व केंद्र सरकार को प्रभावी रूप से कदम उठाकर रोक लगानी चाहिए। आरोप लगाया कि भारतीय संस्कृति व सनातन परंपराओं का निर्वहन संत समाज की ओर से किया जाता है पर, आश्रम वेब सीरीज में संतों की मान-मर्यादाओं को तार-तार किया जाना न्याससंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरु परंपराओं का निर्वहन आदि अनादि काल से भारतवर्ष में होता चला आ रहा है। श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि मात्र पैसे के लालच में वेब सीरीज का प्रसारण किया जा रहा है। धन अर्जित करने के लिए भारतीय परंपराओं को निशाना बनाकर दर्शाना गलत है। मांग की कि ऐसी फिल्मों पर पूर्ण रूप से रोक लगानी चाहिए। सेंसर बोर्ड के अधीन ऐसी फिल्मों को लाया जाए, जिससे गलत फिल्मों का प्रसारण न हो सके। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि संत समाज ने सदैव ही भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। ऐसी फिल्मों से संतों की छवि को धूमिल किया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसी फिल्मों के प्रसारण पर स्वयं हस्तक्षेप कर रोक लगाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। स्वामी कपिल मुनि, महंत रूपेंद्र प्रकाश, महंत निर्मलदास, मुखिया महंत दुर्गादास, स्वामी ऋषि‌र्श्वरानंद, कोठारी महंत जसविन्दर सिंह, स्वामी राजेंद्रानंद, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, श्रीमहंत साधनानन्द, स्वामी सोमे‌र्श्वरानन्द, श्रीमहंत संपूर्णानन्द ब्रह्मचारी, महंत लखन गिरी, स्वामी रामेश्वरानन्द गिरी आदि संतों ने भी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि के बयान से इत्तेफाक जाहिर करते हुए वेब सीरिज की निदा की और केंद्र सरकार से इस पर रोक लगाने की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मनाएंगे बेरोजगार नया साल
Next: कारोबारी के बेटे से मांगी 10 लाख की रंगदारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.