Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • गाड़ी की टक्कर लगने से युवक की मौत
  • बागेश्वर

गाड़ी की टक्कर लगने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 14/12/2020
rns featured image new

बागेश्वर। बोलेरो गाड़ी की छत पर सामान चढ़ा रहे युवक को मैक्स वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। युवक अपनी बहन को ससुराल छोडक़र घर को लौट रहा था। टक्कर मारने वाले वाहन के चालक ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। हादसे के बाद युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसील क्षेत्र के तोली गांव का युवक योगेंद्र सिंह गढिय़ा (26) पुत्र दर्वान सिंह गढिय़ा खाईबगड़ के पास अपने भाई भजन सिंह की गाड़ी बोलेरो संख्या यूके02 टीए-1683 की छत में सामान चढ़ा रहा था। उसका भाई भी सामान चढ़ाने में मदद कर रहा था। अचानक पीछे की ओर से मैक्स गाड़ी संख्या यूए01-5976 अचानक बैक में आई और बोलेरो से टकरा गई। टक्कर लगते ही योगेंद्र गाड़ी से जमीन में गिर गया। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे गंभीर अवस्था में उसी मैक्स वाहन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया। जहां डॉ. प्रतीक ने उसकी जांच की और युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची। टक्कर मारने वाली गाड़ी के चालक महेश सिंह दानू पुत्र प्रवीण सिंह निवासी ढोक्टीगांव ने स्वयं को पुलिस के सम्मुख सरेंडर कर दिया है। इधर थानाध्यक्ष अविनाश मौर्य ने बताया कि युवक शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद युवक के माता-पिता सहित पूरा परिवार सदमे में है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समाज कल्याण विभाग ने शिविर लगा बांटे कृत्रिम उपकरण
Next: विजय दिवस को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार मनाने का निर्णय

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.