Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पिकअप वाहन से 3.93 लाख की अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

पिकअप वाहन से 3.93 लाख की अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। शुक्रवार को पुलिस ने दन्या थाना क्षेत्रान्तर्गत एक पिकअप वाहन से 42 पेटियों में कुल 504 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दन्या पुलिस, एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के तहत लाखों की अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी एवं एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम गरुड़ाबाज तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पिकअप संख्या यूके04 सीसी 6066 को रोककर चेक किया, तो उसमें से चालक मनोज कुमार के कब्जे से कुल 42 पेटियों में कुल 504 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार पुत्र गोधन सिंह, निवासी ग्राम पुभाऊं, थाना लमगड़ा, अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की। बरामद शराब की कीमत 03 लाख 93 हजार 120 रुपये बताई गई है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपक बहुगुणा, हेड कांस्टेबल विनोद डसीला, कांस्टेबल कुन्दन सिंह, राजेश भट्ट व राकेश भट्ट आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट विधि विधान के साथ खुले
Next: अल्मोड़ा: 02 लाख से अधिक की स्मैक के साथ युवक पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.