Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कसाई ने चमड़ी निकाली, शव के छोटे-छोटे टुकड़े किए, हल्दी लगाकर फेंका
  • राष्ट्रीय

कसाई ने चमड़ी निकाली, शव के छोटे-छोटे टुकड़े किए, हल्दी लगाकर फेंका

RNS INDIA NEWS 24/05/2024
rns featured image new

बांग्लादेशी सांसद के शव के साथ किया जानवरों जैसा सुलूक

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोलकाता में बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम की हत्या को लेकर कई खुलासे हुए हैं। हत्या में उनके पुराने सहयोगी और दोस्त का नाम सामने आया है। हत्या की प्रारंभिक वजह सोने की तस्करी को लेकर विवाद बताया जा रहा है। सांसद को पहले हनी ट्रैप में फंसाकर कोलकाता बुलाया गया फिर योजना के अनुसार उनकी हत्या कर दी गई। एक कसाई ने शव को काटकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए।
रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद को हनी ट्रैप में फंसाने के लिए सेलेस्टी रहमान नामक महिला का इस्तेमाल किया गया। सेलेस्टी ने अजीम के साथ दोस्ती की और उन्हें कोलकाता के न्यू टाउन स्थित उस फ्लैट में लेकर आई। यहां पर हत्यारे पहले से मौजूद थे, जिन्होंने अजीम का मुंह तकिये से दबाया। इस पूरे घटनाक्रम के वक्त सेलेस्टी भी फ्लैट में ही थी। अमेरिका में रहने वाले बांग्लादेशी नागरिक अख्तरुज्जमा शाहीन ने यह साजिश रची थी।
हत्यारों ने शव के टुकड़े करने के लिए 2 महीने पहले बांग्लादेश के खुलना से एक कसाई जेहाद हवलादार को बुलाया था। हत्या के बाद इसी कसाई ने शव की चमड़ी निकाली और छोटे-छोटे टुकड़े किए। इसके बाद टुकड़ों में हल्दी लगाकर प्लास्टिक की थैलियों में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंका। हत्या के बाद आरोपी 3 दिन तक शव के टुकड़े को टैक्सी के जरिए फेंकते रहे, ताकि कोई नामोनिशान न मिले।
बांग्लादेश पुलिस के अनुसार, शाहीन और अजीम बचपन के दोस्त थे और सोने की तस्करी समेत कई धंधे साथ में करते थे। कथित तौर पर अजीम के पास शाहीन का 100 करोड़ टका का सोना रखा हुआ था, जिसे अजीम ने निर्धारित स्थान पर पहुंचाने से मना कर दिया था। इसे लेकर विवाद बढ़ा और शाहीन ने अजीम को मारने के लिए अमानतुल्लाह नामक शख्स को 5 करोड़ रुपये दिए। मामले में 7 लोगों के शामिल होने की आशंका है।
अजीम 12 मई को कोलकाता आए थे। इस दौरान वे कोलकाता में अपने पारिवारिक मित्र गोपाल विश्वास के घर ठहरे थे। 13 मई को वे डॉक्टर से मिलने का कहकर गए थे, लेकिन बाद में उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका था। इसके बाद अजीम की बेटी ने बांग्लादेश और उनके मित्र गोपाल ने कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस एक फ्लैट में पहुंची थी, जहां खून के धब्बे मिले थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वैष्णो देवी जा रही ट्रैवलर बस ट्रक से टकराई, सात की मौत
Next: राशिफल 25 मई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.