Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत के लिए दो करोड़ 34 लाख 55 हजार की धनराशि अवमुक्त
  • बागेश्वर

क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत के लिए दो करोड़ 34 लाख 55 हजार की धनराशि अवमुक्त

RNS INDIA NEWS 13/12/2020
rns featured image new

बागेश्वर। गरुड़ विकास खंड के किसानों के लिए अच्छी खबर है। सालों से क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद पड़ी नहरों से जल्द ही खेती की सिंचाई के लिए पानी मिलने की उम्मीद है। नाबार्ड मद से क्षेत्र की 14 नहरों की मरम्मत के लिए दो करोड़ 34 लाख 55 हजार की धनराशि अवमुक्त हो गई है। जिसकी मदद से जल्द ही नहरों की मरम्मत का काम शुरू होगा। विधायक चंदन राम दास ने बताया कि लंबे समय से विकास खंड के लोग सभी प्रमुख नहरों की मरम्मत नहीं होने से परेशान थे। क्षतिग्रस्त होने के कारण कई नहरें बंद थी, तो कई नहरों से सिंचाई के लिए भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा था। किसानों की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज से इस संबंध में वार्ता की गई। जिसके बाद नाबार्ड मद से नहरों के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि अवमुक्त की गई है। इस धनराशि के 19.65 लाख रुपये से कुलसारी, 8.46 लाख से परकोटी, 19.05 लाख से ग्वाड़पजेना, 13.89 लाख से सेलाबगड़, 16.06 लाख से खुमटिया, 16.35 लाख से बयालीसेरा, 24.54 लाख से कनस्यारी, 8.07 लाख से भेटा, 24.56 लाख से पिंगलो, 7.67 लाख से बिनखोली, 15.10 लाख से द्यौनाई, 16.58 लाख से तल्लीहाट, 24.57 लाख से बड़ेत और 20 लाख रुपये की लागत से रिठाड़ नहर की मरम्मत की जाएगी। उन्होंने कहा कि नहरों की मरम्मत के बाद काश्तकारों की सिंचाई संबंधी परेशानी दूर होगी। वहीं खेतों में अनाज की उपज भी बढ़ेगी। इधर नहरों के लिए धनराशि अवमुक्त होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक व सीएम का आभार जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैसा रहेगा आपका दिन का राशिफल 13-Dec-20
Next: आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री में कर्मचारियों ने जमकर की तोड़फोड़

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.