Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • एमबी और महिला कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे परीक्षा नियंत्रक
  • नैनीताल

एमबी और महिला कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे परीक्षा नियंत्रक

RNS INDIA NEWS 12/05/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। कुमाऊं विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा ने रविवार को एमबीपीजी और महिला डिग्री कॉलेज में चल रही परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षार्थियों द्वारा भरी गई ओएमआर शीट का अवलोकन किया। प्रत्येक जानकारी सही भरने को कहा। एमबीपीजी कॉलेज में रविवार को सुबह की पाली में स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की रसायन विज्ञान व कंप्यूटर विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें 556 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, सात गैरहाजिर रहे। इस बीच विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा निरीक्षण करने पहुंचे। कक्ष निरीक्षकों से वार्ता की और रविवार को अवकाश के दिन भी परीक्षा में सहयोग करने के लिए कॉलेज स्टाफ की सराहना की। शाम की पाली में स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर विज्ञान वर्ग व वाणिज्य वर्ग की परीक्षा हुई। दोनों में 253 उपस्थित व पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने महिला डिग्री कॉलेज में भी परीक्षा का निरीक्षण किया। बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर रसायन विज्ञान के परीक्षार्थियों को उन्होंने ओएमआर शीट में अपनी सूचना सावधानी पूर्वक भरने को कहा। कॉलेज के परीक्षा प्रभारी प्रो. एके श्रीवास्तव ने छात्राओं को परीक्षा के दौरान आ रही समस्याओं के संबंध में परीक्षा नियंत्रक को अवगत कराया। प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित ने कहा कि महाविद्यालय में 30 मार्च से वार्षिक पद्धति के तहत व छह मई से एनईपी के तहत परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। यहां डॉ. फकीर सिंह, डॉ. रितुराज पंत, डॉ. कुलदीप रस्तोगी, प्रो. नरेंद्र कुमार, डॉ. दिनेश जोशी, बालम सिंह, मनोज कुमार, चंद्र शेखर आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 500 रुपये के नकली नोट चला रहा आरोपी गिरफ्तार
Next: केदारनाथ यात्रा पर पूरी तैयारी के साथ आएं तीर्थयात्री

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.