Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त करने, मारपीट का केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त करने, मारपीट का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 05/05/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  ट्रैक्टर से टक्कर मारकर दूसरे ट्रैक्टर सवार को घायल करने और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर शनिवार की देर रात कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि दोनों ने घटना के बाद हर्जाने की बात को स्वीकार किया था, लेकिन बाद में ये दोनों मुकर गए थे। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली थी।गांव इटव्वा निवासी मनजीत सिंह पुत्र फौजा सिंह ने 27 फरवरी को बन्नाखेड़ा चौकी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह खेती कर वापस अपने ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। तभी लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए जसवंत सिंह और बलवंत सिंह आए और उन्होंने अपना ट्रैक्टर मंजीत के ट्रैक्टर में ठोक दिया, जिसमें मंजीत के ट्रैक्टर के दो हिस्से हो गए तथा मंजीत भी घायल हो गया। घटना के बाद मंजीत ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर आरोपियों ने हर्जाना भरने पर सहमति जताई थी। वहीं मंजीत ने आरोप लगाया कि जब तय समय पर हर्जाना नहीं भरा तो उसने टोका। इसपर इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं घटना से संबंधित शिकायत मंजीत सिंह ने कोर्ट में की। इसके बाद कोर्ट ने कोतवाली को आदेशित कर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शनिवार की देर रात जसवंत सिंह और बलवंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 मई
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने साढ़े 18 लाख से अधिक कीमत के गांजे सहित 03 तस्कर दबोचे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.