Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पूर्व विधायक व वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पूर्व विधायक व वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक

RNS INDIA NEWS 03/05/2024
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष,पूर्व विधायक व व्यवसायी कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार सुबह दून अस्पताल में निधन हो गया। वे 55 साल के थे। सुबह करीब सात बजे उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सीएम पुष्कर धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल सहित कई लोगों ने शोक जताया है। बेहद सरल और सौम्य स्वभाग के व्यक्ति गहतोड़ी उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने चंपावत से अपनी सीट सीएम पुष्कर धामी के लिए छोड़ी थी। इसके बाद सीएम पुष्कर धामी को वहां से चुनाव जिताने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। सरकार बनने के बाद उन्हें वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा दिया गया था। कैलाश गहतोड़ी ने निगम को भी आगे बढ़ाने के लिए कई काम किए। कैंसर जैसी बीमारी से जूझने के बावजूद उन्होंने जीवटता के साथ काम किया। निगम की आय बढ़ाने के लिए फर्नीचर उद्योग लगाने, जड़ी बुटी व अन्य चीजों की बिक्री और पर्यटन के क्षेत्र में भी वे निगम को बढ़ाना चाहते थे। पिछले साल नवंबर में वे अमेरिका से इलाज करवाकर लौटे थे। कुछ समय ठीक रहने के बाद इसी साल मार्च में तबियत फिर बिगड़ने पर वे कोयंबटूर में इलाज करवाने गए थे। लेकिन वहां से लौटने के बाद अचानक बीमार होने लगे। जिस पर तीन दिन पूर्व उन्हें दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका निधन हो गया।
उनके निधन पर निगम के एमडी डा. एसपी सुबुद्धि, पूर्व एमडी व पीसीसीएफ डा. धनंजय मोहन, पूर्व जीएम राहुल, आरएम शेर सिंह सहित कर्मचारी संगठनों ने भी दुख जताया है। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरे दुख का इजहार किया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स में सीएम धामी ने लिखा कि ”वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई श्री कैलाश गहतोड़ी जी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।“

वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई श्री कैलाश गहतोड़ी जी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।

इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूँ। आपने अपना पूरा जीवन… pic.twitter.com/kay9iC0xeH

— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) May 3, 2024

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 03 मई
Next: शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के लिए समर्पण भाव से कार्य करने की आवश्यकता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.