Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के लिए समर्पण भाव से कार्य करने की आवश्यकता
  • अल्मोड़ा

शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के लिए समर्पण भाव से कार्य करने की आवश्यकता

RNS INDIA NEWS 03/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के आनंदम सभागार में जनपद के 6 विकासखण्डों के प्रधानाचार्य तथा खंड शिक्षा अधिकारियों की गुणवत्ता संवर्धन से संबंधित बैठक का आयोजन मुख्य शिक्षा अधिकारी अंबा दत्त बलोदी की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। बैठक में निशुल्क पाठ्यपुस्तक, मध्याह्न भोजन योजना, विभिन्न छात्रवृत्ति योजना, इंस्पायर अवार्ड, समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विभिन्न छात्रोपयोगी योजनाओं, सीखने की प्रतिफल पर आधारित मिशन कोशिश कार्यक्रम की जानकारी व समीक्षा की गई। कार्यक्रम में अपर निदेशक कुमाऊं मंडल लीलाधर व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। व्यास ने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के लिए समर्पण भाव से कार्य करने की आवश्यकता है तथा राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की कार्य योजना को अपने विद्यालय तक ले जाने का आह्वान किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी अंबादत बलोदी द्वारा कर्मचारी सेवा नियमावली तथा आचरण नियमावली की जानकारी सभी प्रधानाचार्यों को दी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट ने मिशन कोशिश व आनंदम पाठ्यचर्या के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अत्रेश सयाना ने विद्यालय स्तर पर प्रार्थना सभा को सुनियोजित ढंग से संचालित करने व शैक्षिक संप्राति स्तर में सुधार करने हेतु विभिन्न कार्य योजना पर बातचीत की। डायट प्राचार्य जीजी गोस्वामी व जी एस गैड़ा, डॉ हेमचंद जोशी द्वारा गुणवत्ता संवर्धन हेतु चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर निदेशक तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा उत्तराखंड बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पियूष खोलिया व उसकी माता भगवती खोलिया को स्मृति चिन्ह तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुष्कर सिंह भैसोड़ा, धीरेन्द्र कुमार पाठक, रमेश सिंह रावत, डॉ दीपा जलाल, हेमलता धामी, खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा प्रेमा बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी स्याल्दे वंदना रौतेला आदि सहित जनपद के 160 विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व विधायक व वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक
Next: छात्रों को साइबर अपराध को लेकर किया जागरुक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.