Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ‘आपका सिस्टम सरकारी विभाग से भी बदतर’, फेसबुक-इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी पर भड़का दिल्ली हाईकोर्ट
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

‘आपका सिस्टम सरकारी विभाग से भी बदतर’, फेसबुक-इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी पर भड़का दिल्ली हाईकोर्ट

RNS INDIA NEWS 01/05/2024
rns featured image new

 नई दिल्ली।  दिल्ली हाईकोर्ट ने फेसबुक, वॉट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की पेरेंट कम्पनी मेटा को लेकर मंगलवार को कड़ी टिप्पणी की और कहा कि इसकी कार्यप्रणाली किसी सरकारी विभाग से भी बदतर है। हाईकोर्ट ने यह बात एक मीडिया हाउस की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कही। कोर्ट ने कहा कि मीडिया हाउस टीवी टुडे नेटवर्क के ब्रांड हार्पर बाजार इंडिया के इंस्टाग्राम पेज को ब्लॉक करने को लेकर मेटा कम्पनी उचित जवाब देने में विफल रही है।
टेक जगत की दिग्गज कम्पनी मेटा की खिंचाई करते हुए कार्यवाहक चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत पीएस अरोड़ा की पीठ ने कहा कि अगर मीडिया हाउस की शिकायत पर फैसला नहीं किया जाता है, तो अदालत प्रथम दृष्टया यही मानेगी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टीवी टुडे के वकील को घूमा रहा था।
मीडिया हाउस टीवी टुडे नेटवर्क ने किसी तीसरे पक्ष द्वारा कॉपीराइट एक्ट उल्लंघन की शिकायत के बाद अपना इंस्टाग्राम पेज ब्लॉक करने को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई है, इसी की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मेटा की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई।
कोर्ट ने कहा, ‘आप किसी सरकारी विभाग से भी बदतर हैं। कृपया सावधान रहिए। आपको इस स्थिति में एक्टिव रहना होगा। आपका सिस्टम काम नहीं कर रहा है, आपका सिस्टम काम नहीं करता है, इसे काम करना ही होगा।’ कोर्ट ने आगे कहा कि मेटा को अपना घर व्यवस्थित करना चाहिए, अन्यथा अदालत उसकी निंदा करने का आदेश पारित कर सकती है।’
इस याचिका में इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइन्स और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम, 2021 के नियम 3(1)(सी) की संवैधानिकता को भी चुनौती दी गई है। मीडिया हाउस के वकील ने कोर्ट से कहा कि उन्होंने अपनी शिकायत के बारे में मेटा को लिखा और शिकायत निवारण अधिकारी से भी सम्पर्क किया,लेकिन उन्हें केवल यही जवाब मिला कि आपने सही जगह सम्पर्क नहीं किया है। वकील ने कोर्ट के सामने मेटा को लिखे गए उन ईमेल्स को भी रखा।
मेटा की तरफ से पक्ष रखते हुए उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि कॉपीराइट से जुड़ी तीन शिकायतों के बाद उनके इंस्टाग्राम पेज को ब्लॉक कर दिया गया था। साथ ही कहा कि मीडिया हाउस द्वारा दिखाया जा रहा ईमेल शिकायत को हल करने से मना करने का फैसला नहीं था बल्कि सॉफ्टवेयर द्वारा दिया गया ऑटोमैटिक जवाब था।

इस बात पर भड़का कोर्ट
मेटा के वकील की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील से मेटा के वकील की मौजूदगी में जरूरी शिकायती फॉर्म भरकर वापस आने के लिए कहा। कुछ देर बाद याचिकाकर्ता के वकील लौटकर आए और कहा कि शिकायत फिर से खारिज कर दी गई है।
यह जानकर दोनों जजों की बेंच नाराज हो गई और उन्होंने मेटा के वकील से कहा, ‘आप हमारे सामने जिद्दी मत बनिये। हम जो बोल रहे हैं उसका पालन करें। आप समझ नहीं पा रहे हैं कि हम क्या कह रहे हैं। हम आपके प्रति उदारता दिखा रहे हैं। हम आपको आपका घर व्यवस्थित करने के लिए पर्याप्त समय दे चुके हैं। भले ही आपके पास अरबों यूजर्स हो सकते हैं, लेकिन आपका घर व्यवस्थित नहीं है।’ कोर्ट ने कहा, आपका सिस्टम काम नहीं कर रहा है, ऐसे में हम आपको फटकार लगाते हुए आदेश पारित करेंगे।।।। इसलिए ऐसा ना करें।। कृपया बात को समझें, अगर सिस्टम काम नहीं करेगा तो नियम बेकार हो जाएंगे। इसके बाद दोनों जजों की पीठ ने मेटा के वकील से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि मीडिया हाउस की शिकायत को सुना जाए और उस पर उचित निर्णय लिया जाए। साथ ही कहा कि अगली सुनवाई पर ज्यादा बेहतर जवाब के साथ आने के लिए कहते हुए बुधवार तक के लिए सुनवाई को स्थगित कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति की धनराशि हड़पने पर प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा
Next: ग्रामीणों के विरोध से अंग्रेजी शराब की दुकान बंद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.