Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। बार-बार यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने मोटर वाहन नियमों में संशोधन करते हुए सख्त प्रावधान जोड़ा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एक वर्ष के भीतर पांच या उससे अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित या रद्द किया जा सकता है। यह नियम 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा।

अधिसूचना के मुताबिक लाइसेंस को निलंबित या रद्द करने का अधिकार क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय या जिला परिवहन अधिकारी के पास रहेगा। हालांकि किसी भी कार्रवाई से पहले संबंधित चालक का पक्ष सुनना अनिवार्य किया गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि नियम उल्लंघन की गिनती हर वर्ष नए सिरे से की जाएगी और पिछले वर्ष के उल्लंघनों को अगले वर्ष की गणना में शामिल नहीं किया जाएगा।

बताया गया कि अभी तक वाहन चोरी, अपहरण, तेज रफ्तार या ओवरलोडिंग जैसे 24 गंभीर मामलों में ही लाइसेंस रद्द करने का प्रावधान था, लेकिन नए संशोधन के बाद हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट न लगाना और रेड लाइट जंप करना जैसे उल्लंघन भी यदि एक साल में पांच बार किए गए, तो वे भी लाइसेंस निलंबन या रद्द किए जाने का आधार बन सकते हैं।

अधिसूचना में चालान प्रक्रिया को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई है। यातायात नियम तोड़ने पर वर्दीधारी पुलिसकर्मी या अधिकृत अधिकारी चालान जारी कर सकेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑटो जेनरेटेड ई-चालान भी भेजे जाएंगे। चालक को 45 दिनों के भीतर चालान का भुगतान करना होगा या अदालत में उसे चुनौती देनी होगी। तय समय के भीतर कोई कार्रवाई न होने पर इसे उल्लंघन स्वीकार किए जाने के रूप में माना जाएगा।

नए प्रावधान को लेकर विशेषज्ञों के बीच चर्चा भी शुरू हो गई है। कुछ विशेषज्ञ इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में जरूरी कदम बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे सख्त और दमनकारी कार्रवाई मानते हैं। पूर्व डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अनिल छिकारा ने इसे सही दिशा में उठाया गया कदम बताते हुए कहा कि सीसीटीवी आधारित चालान को लेकर अक्सर विवाद सामने आते हैं, इसलिए इसके लिए पारदर्शी और मजबूत मानक प्रक्रिया तय किया जाना भी जरूरी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजमहल से तय होता है श्री बदरीनाथ धाम का रास्ता
Next: रोगों के इलाज में रामबाण सीबक थोर्न रोजगार का भी बनेगा जरिया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.