Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मोदी सरकार ने जो ठाना वो किया :  अमित शाह
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • राष्ट्रीय

मोदी सरकार ने जो ठाना वो किया :  अमित शाह

RNS INDIA NEWS 16/04/2024
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को चुनावी जनसभा के लिए कोटद्वार भाबर के दुर्गापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में वोट की अपील की। उन्होंने जनसभा में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।   जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कल रामनवमी है। रामलला 500 सालों के बाद अपना जन्मदिवस टेंट की जगह भव्य मंदिर में मनाएंगे। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें ये पावन पल देखने का अवसर मिला है। कांग्रेस ने इतने साल राम मंदिर के मुद्दे को लटकाया। लेकिन मोदी सरकार ने जो ठाना वो किया है। मोदी सरकार ने कई कड़े फैसले लिए। धारा 370 हटाई, तीन तलाक को लेक भी बड़ा फैसला लिया।
मोदी सरकार के कार्यकाल में शाैचालय बने, लोगों के घर तक गैस सिलिंडर पहुंचा। उत्तराखंड को देश विदेश में नया आयाम दिलवाने में मोदी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुझे उम्मीद है कि आप तीसरी बार भी कमल का बटन दबाकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अपनी सहभागिता जरूर देंगे।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी 17 अप्रैल को चकराता में जनसभा करेंगे। उनका सहसपुर में भी रोड शो होगा। इससे पहले सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्होंने मसूरी में आयोजित जनसभा में टिहरी सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
जेपी नड्डा ने कहा कि  विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।  कोरोना काल में भारत की ताकत को सबने देखा है। लॉकडाउन लगाया, लोगों को बचाने का काम किया, वैक्सीन बनाई, दुनिया को नई राह दिखाई। देश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कई महामारी में वैक्सीन दशकों तक नहीं आई, लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन कम समय मे बनाकर मिसाल कायम की। डिजिटल के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार धाम यात्रा हेतु दूसरे दिन भी पंजीकरण रहा जारी
Next: अल्मोड़ा: बाइक रैली से किया भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.