Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: बाइक रैली से किया भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: बाइक रैली से किया भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित

RNS INDIA NEWS 16/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। अल्मोड़ा पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा जनपद के मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए बाईक रैली का आयोजन किया गया। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारीगणों व गणमान्य व्यक्तियों को मतदाता जागरुकता शपथ दिलाई गयी। इसके उपरान्त सीओ अल्मोड़ा द्वारा रघुनाथ सिटी मॉल से मतदाता जागरुकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली मालरोड चौघानपाटा, केमू स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, शिखर तिराहा, लक्ष्मेश्वर, पांडेखोला बाई पास से होते हुए लोअर माल रोड, बेस तिनाराधार, होटल मैनेजमेंट करबला होते हुए वापस रघुनाथ सिटी मॉल पर सम्पन्न हुई। बाइक रैली का उद्देश्य आम जनता को शत प्रतिशत मतदान के लिये जागरूक करना था, रैली के दौरान लाउड हेलर के माध्यम से मतदाताओं को भयमुक्त होकर निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही आश्वस्त किया गया कि अल्मोड़ा पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। सभी मतदाता भयमुक्त होकर निष्पक्ष मतदान करें। बाइक रैली में सीएफओ अल्मोड़ा नरेन्द्र सिंह कुंवर, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देऊपा, निरीक्षक एलआईयू अल्मोड़ा कमल कुमार पाठक, यातायात निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक दूरसंचार अल्मोड़ा उमाशंकर पाण्डे, यातायात निरीक्षक दरबान सिंह मेहता, प्रभारी मीडिया सेल पीआरओ सुनील धानिक, जिला समन्वयक स्वीप विनोद राठौर, राजेश मठपाल सहित अल्मोड़ा पुलिस व जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी सरकार ने जो ठाना वो किया :  अमित शाह
Next: ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.