Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा हर विधानसभा में 100 नुक्कड़ सभाएं करेगी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भाजपा हर विधानसभा में 100 नुक्कड़ सभाएं करेगी

RNS INDIA NEWS 21/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावों के प्रचार अभियान के तहत राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 100 नुक्कड़ सभाएं करेगी। पार्टी ने राज्य भर में सात हजार नुक्कड़ सभाओं का कार्यक्रम तय कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि इन नुक्कड़ सभाओं में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से लेकर सभी मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पार्टी बूथ और पन्ना स्तर पर भी माइक्रो बैठकों का आयोजन कर एक एक वोटर का सत्यापन करेगी। इसके साथ ही मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने के भाजपा कार्यकर्ता के साथ सेल्फी भी ली जाएगी। महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी जल्द ही रैलियों के कार्यक्रम भी तय करेगी। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को पार्टी की संकल्प पत्र कमेटी की बैठक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की अध्यक्षता में होगी जिसमें राज्य भर से मिले सुझावों पर चर्चा के बाद केंद्र को सुझाव भेजे जाएंगे।

हर वर्ग को साधने के लिए सम्मेलन
महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी राज्य के अलग अलग शहरों में अलग अलग वर्ग के सम्मेलन भी आयोजित करने जा रही है। इसके तहत राज्य के सभी बड़े शहरों में पूर्व सैनिक, वकील, डॉक्टर, पेंशनर्स आदि के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी हर वर्ग के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपील कर रही है। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को भी पार्टी बड़े स्तर पर मनाएगी। उस दिन हर घर में भाजपा का झंडा लगाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुंबई से चुनाव लड़ने आए उद्योगपति हैं गोदियाल : महेंद्र भट्ट
Next: ऊर्जा के निगमों का किसी भी सूरत में मंजूर नहीं होगा निजीकरण

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.