Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एनएचएम आयुष डॉक्टरों ने की वेतन वृद्धि की मांग
  • देहरादून

एनएचएम आयुष डॉक्टरों ने की वेतन वृद्धि की मांग

RNS INDIA NEWS 14/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में कार्यरत आयुष डॉक्टरों ने सरकार से वार्षिक वेतन वृद्धि की मांग की है। ऐसा न होने पर डॉक्टरों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। एनएचएम के तहत आरबीएसके में कार्यरत आयुष डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को एनएचएम की एमडी स्वाति भदौरिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनएचएम कार्यालय की ओर से राज्य के सभी कर्मचारियों को इस वर्ष पांच से 15 प्रतिशत तक वेतन वृद्धि के आदेश किए गए थे। लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कार्यरत डॉक्टरों को वेतन वृद्धि न दिए जाने के संदर्भ में ईमेल कर दी गई। उन्होंने कहा कि इस मेल को वापस लेकर जल्द सभी आरबीएसके डॉक्टरों को वेतन वृद्धि दी जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में नैनीताल हाईकोर्ट संविदा आयुष डॉक्टरों को एलोपैथी डॉक्टरों के समान वेतन देने के आदेश कर चुका है। लेकिन इस आदेश का भी पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जल्द आयुष डॉक्टरों को वेतन वृद्धि का लाभ देने की मांग की। एमडी एनएचएम स्वाति भदौरिया ने डॉक्टरों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान आयुष संविदा चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ संजय चौहान, डॉ सागर प्रताप, डॉ योगिता, डॉ हिमांशु रमोला सहित अनेक डॉक्टर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 16, 17 मार्च को महिला होलिकोत्सव की रहेगी धूम
Next: आचार संहिता से पहले पूरी हो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.