Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मैक्स के चिकित्सकों ने जटिल सर्जरी की मदद से मरीज की जान बचायी
  • देहरादून

मैक्स के चिकित्सकों ने जटिल सर्जरी की मदद से मरीज की जान बचायी

RNS INDIA NEWS 04/12/2020
rns featured image new

देहरादून। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हाल ही में, मलाशय से रक्तस्राव से पीडित 46 साल की महिला की ईएसडी (एंडोस्कोपिक सबम्यूकोसल डिसेक्शन) सर्जरी कर उसे एक जटिल और बड़ी सर्जरी से बचाया। ओपन सर्जरी की बजाय ईएसडी का विकल्प चुन कर, डॉक्टरों की टीम ने न केवल संभावित जटिलताओं, लंबे समय तक अस्पताल में रहने और अधिक खर्च से बचाया बल्कि मलाशय को सुरक्षित रखने और रोगी के प्राकृतिक रूप से मल त्याग को बरकरार रखने में भी मदद की। इस प्रक्रिया में उच्च स्तर की विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है, लेकिन मैक्स में डॉक्टरों ने आसानी से इस प्रक्रिया को अंजाम दिया और ओपन सर्जरी की बजाय उपचार के इस विकल्प का चयन करने से न केवल रोगी को तेजी से ठीक होने में मदद मिली, बल्कि अन्य ओपन या लेप्रोस्कोपिक सर्जिकल प्रक्रियाओं की तुलना में उसे कम दर्द हुआ। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ रविकांत गुप्ता ने रोगी की स्थिति के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने फरवरी में देहरादून में एक अन्य गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से सलाह ली थी, जिसने मलाशय में ट्यूमर पाये जाने पर कोलोनोस्कोपी की थी। इसके अलावा, जब बायोप्सी की गयी, तो पता चला कि यह एक प्रीमैलिग्नेंट ट्यूमर था। फिर रोगी को परमानेंट कोलोस्टोमी (एक ऐसी शल्य प्रक्रिया जिसमें क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर मलाशय को छोटा किया जाता है और पेट की दीवार में छेद कर मल द्वार को मोड़ दिया जाता है) कर उसके पूरे मलाशय को हटाने के लिए एक बड़ी सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी। जब वह कुछ दिन पहले हमारे पास आई तो हमने एक और कोलोनोस्कोपी, जिसमें पता चला कि ट्यूमर बहुत लंबा हो गया था। लेकिन सौभाग्य से, सीटी स्कैन से पता चला है कि यह मलाशय की दीवार से आगे नहीं फैला था। “टीम में डॉ रविकांत गुप्ता और डॉ मयंक गुप्ता शामिल थे। टीम के सदस्यों के बीच व्यापक विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया गया कि ट्यूमर को बिना किसी ओपन सर्जरी के एंडोस्कोपिक रूप से हटाया जाए ताकि मलाशय और प्राकृतिक मल मार्ग को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। डॉ रविकांत गुप्ता ने कहा, “रेक्टल सर्जरी कई बार जटिल हो सकती है क्योंकि इस सर्जरी के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। सर्जरी के दुष्प्रभावों में सर्जरी की जगह पर रक्तस्राव या संक्रमण और यहां तक कि पैरों में रक्त के थक्के हो सकते हैं। कभी-कभी, मलाशय के सिरे एक दूसरे से नहीं जुड पाते और ये लीक करने लगते हैं जिसके कारण पेट दर्द, बुखार या यहां तक कि संक्रमण हो सकते हैं और इसे ठीक करने के लिए एक से अधिक सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। यह सब ध्यान में रखते हुए और रोगी की स्थिति को देखते हुए, हमने ईएसडी एंडोस्कोपिक सर्जरी करने का फैसला किया जो लगभग ढाई घंटे तक चला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया नारसन-रुडक़ी एनएच पर चल रहे कार्यों व कुंभ क्षेत्र के निर्माण कार्यों का निरीक्षण
Next: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग अटल टिंकरिंग लैब में ‘अटल मैंटर सेशन’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.