Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एसटीएफ ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार
  • हरिद्वार

एसटीएफ ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/02/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  लग्जरी कार का सहारा लेकर उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में स्मैक तस्करी का धंधा किया जा रहा है। एसटीएफ की टीम द्वारा घेराबंदी कर नारसन बॉर्डर पर एक कार को रोककर तलाशी ली गई। जिसके चालक के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गई। आरोपी ने पुलिस को अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके दो अन्य साथियों सहित कुल तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसटीएफ देहरादून की टीम का नेतृत्व कर रहे उप निरीक्षक विकास रावत अपनी टीम के साथ मंगलवार की शाम मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे। नारसन बॉर्डर पर उनके द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले वाहनों की जांच शुरू की। तभी एक कार उत्तर प्रदेश की ओर से आई। पुलिस को देख चालक सकपका गया तथा उसने कार को वापस मोड़ने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे वहीं पर दबोच लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी के दौरान उसकी कार से 257 ग्राम स्मैक बरामद की गई। एसटीएफ टीम के पास जांच किट भी मौजूद थी। मौके पर ही मादक पदार्थ की जांच की गई तो वह स्मैक ही पाया गया। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के कस्बा मिलक जनपद रामपुर से काफी लंबे समय से स्मैक लेकर आता है तथा देहरादून स्थित एक अन्य को पहुंचने का कार्य करता है। उसके द्वारा बताया गया कि इससे पहले भी वह स्मैक तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए। जिसे वह तस्करी के कार्य को अंजाम देता था। इसके साथ ही उसके कब्जे से कार भी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जान आलम निवासी ग्राम रायपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार बताया है। जबकि अपने दो अन्य साथियों के नाम वसीम निवासी कस्बा मिलक जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश तथा जावेद निवासी गांधी ग्राम देहरादून उत्तराखंड बताए हैं।
वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी ने बताया कि एसटीएफ के उप निरीक्षक विकास रावत की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी को चालान करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जबकि उसके द्वारा बताए गए दो अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षिका सरोज को मिला संकल्प शक्ति पुरस्कार
Next: चाकू की नोक पर घर में घुसकर छात्रा से दुराचार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

परिवहन विभाग की कार्रवाई में 45 का चालान और छह बसें सीज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.