Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे लोग
  • पौड़ी

पौड़ी की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे लोग

RNS INDIA NEWS 22/02/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से गुरुवार को आयोजित जनाक्रोश रैली में लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इस दौरान शहर में स्थित सभी दुकानें भी बंद रही। संयुक्त संघर्ष समिति ने एडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर तीन दिन के भीतर 12 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने पर क्रमिक अनशन की चेतावनी दी। गुरुवार को अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत संयुक्त संघर्ष समिति ने शहर में जनाक्रोश रैली निकाली। रैली को व्यापार संघ ने समर्थन देते हुए अपनी दुकानें बंद रखी। रैली में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। समिति के मुख्य संयोजक नमन चंदोला ने कहा राज्य निर्माण की नींव रखने वाली उत्तराखंड आंदोलन की जननी पौड़ी के साथ पिछले 23 सालों से जो पक्षपात हो रहा है उसके खिलाफ सबको एक होने की जरूरत है। कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य बनने के 23 सालों बाद भी पौड़ी को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लड़ना पड़ रहा है। व्यापारियों की स्थिति यह है कि कई दुकानदार सिर्फ दुकान खोलने और बंद करने तक सीमित रह गए हैं। कहा कि 3 दिन के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर रामलीला मैदान में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष मनोज रावत ने कहा कि व्यापार की लगातार खस्ताहाल होती व्यवस्थाओं को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली गई है। कहा कि विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने जनाक्रोश रैली को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर व्यापार सभा के कोषाध्यक्ष कुलदीप गुसाईं, केशर सिंह नेगी, दीपक कुकशाल, अखिलेश, कमल रावत, केशर असवाल, विनोद नेगी, रनिता विश्वकर्मा, अनिता रावत, कुसुम चमोली, मीनाक्षी रावत, यशोदा नेगी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेडियोलॉजी तकनीशियनों ने निदेशक को नवाजा
Next: पौड़ी में जिला कारागार के पास घूमते दिखे दो गुलदार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.