Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • माल रोड हुई चालू, दोपहिया वाहनों के लिए दिक्कत
  • अल्मोड़ा

माल रोड हुई चालू, दोपहिया वाहनों के लिए दिक्कत

RNS INDIA NEWS 20/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के माल रोड पर शिखर होटल से जाखनदेवी के मध्य सीवर लाइन का कार्य जनवरी माह से चल रहा था। सीवर लाइन कार्य आम लोगों के लिए सरदर्द बन गया था। लगभग डेढ़ माह से अधिक समय तक चले सीवर लाइन कार्य में कई अनियमितताएं दिखाई दी। बेतरतीब तरीके से चल रहे इस कार्य की कार्यदाई संस्था उत्तराखंड जल निगम है। विभाग का कहना है कि यह कार्य पूर्ण हो चुका है और मंगलवार से इस मार्ग पर चौपहिया वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। कार्य के चलते सड़क खोदी गई थी जिससे मिट्टी सड़क पर ही रही और मिट्टी की सफाई की ठेकेदार द्वारा कोई भी व्यवस्था नहीं की गई। सोमवार रात हुई बारिश के बाद इस सड़क पर कीचड़ जमा रहा और दोपहिया वाहन रपटते रहे। कार्यदाई संस्था जल निगम और ठेकेदार को सड़क की सफाई के बाद मार्ग खोलना चाहिए था लेकिन बिना सफाई के मार्ग चालू कर दिया गया। रात में हुई बारिश के बाद यह सड़क कीचड़ से पटी रही दोपहिया वाहन चालकों ने जान हथेली पर लेकर आवागमन किया। इसे विभाग की लापरवाही ही कहेंगे कि मार्ग की सफाई नहीं की गई और आनन-फानन में रास्ता खोल दिया। विगत माह इसी सड़क पर विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से एक व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई थी। हादसे से विभाग ने सबक लेना चाहिए था लेकिन विभाग को काम जल्दी दिखाने की जल्दी थी और सड़क बिना सही करवाए चालू करवा दी। कीचड़ से पटी सड़क बिना सफाई और सुरक्षा के कैसे शुरू करवा दी यह सोचनीय विषय है और विभाग की गंभीरता पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोबाइल की दुकान से नगदी चुरा रहे युवक धरे
Next: Almora News: पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 21 वर्ष का कठोर कारावास

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 18.34.50
  • अल्मोड़ा

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 17.05.48_11zon
  • अल्मोड़ा

सात लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.