Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मोबाइल की दुकान से नगदी चुरा रहे युवक धरे
  • हरिद्वार

मोबाइल की दुकान से नगदी चुरा रहे युवक धरे

RNS INDIA NEWS 20/02/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  चंद्राचार्य चौक क्षेत्र में मोबाइल की दुकान में घुसकर गल्ले से नकदी चुरा रहे दो युवकों के रंगे हाथ धरे जाने के बाद उनकी पिटाई कर दी गई। आरोपियों के कब्जे से मिले 17 मोबाइल भी चोरी के बताए जा रहे हैं, जिस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
दुकानदार की शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। घटना सोमवार की है। शिवलोक कालोनी निवासी शिवम पुत्र राजकुमार की चंद्रचार्य चौक क्षेत्र में महादेव कम्युनिकेशन के नाम से दुकान है। सोमवार शाम उसकी दुकान पर दो युवक पहुंचे। उन्होंने अपना मोबाइल फोन बेचने की बात कहकर दुकानदार से बातचीत शुरू कर दी। उसके बाद नया मोबाइल फोन भी दिखाने की बात कही। दुकानदार मोबाइल फोन दिखाने में व्यस्त था, इसी दौरान दूसरे युवक ने काउंटर में घुसकर गल्ले से नगदी निकालनी चाही। दुकानदार ने चोरी करते हुए देख लिया, जिसके बाद शोर मचाकर आसपास के दुकानदारों की मदद से युवकों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस पहुंच गई। सामने आया कि युवक एक कार में सवार होकर पहुंचे थे, जिसकी तलाशी लेने पर अलग-अलग कंपनियों के 17 मोबाइल फोन बरामद हुए।
कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहित पुत्र सुरेश कुमार और नितिन पुत्र बलजीत निवासीगण आजादगढ़ अर्बन एस्टेट रोहतक हरियाणा बताया। कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि आरोपी टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। मोबाइल फोन कहां से चोरी किए गए है, इसकी जांच जारी है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी जुटाया जा रहा है। दुकानदार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टॉयलेट करने को लेकर हुए विवाद में 11 लोग घायल
Next: माल रोड हुई चालू, दोपहिया वाहनों के लिए दिक्कत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

बीमा कराने के नाम पर आईआईटी कर्मी से दस लाख की धोखाधड़ी में केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.