Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस की मानसिकता ही उपद्रव कराने की रही है : दुष्यंत कुमार
  • देहरादून

कांग्रेस की मानसिकता ही उपद्रव कराने की रही है : दुष्यंत कुमार

RNS INDIA NEWS 29/11/2020
rns featured image new

किसानों के लिए बातचीत के दरवाजे खुले हुए हैं

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने किसान आंदोलन के मामले को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस की मानसिकता ही उपद्रव कराने की रही है। उन्होंने साफ किया है कि किसानों के लिए बातचीत के दरवाजे खुले हुए हैं। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार इनदिनों उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने देहरादून में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। साथ ही कहा कि किसानों के लिए बातचीत के दरवाजे खुले हुए हैं। तीन दिसंबर को उन्हें बुलाया गया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने यह भी कहा कि इसी पार्टी के कार्यकाल में ही चीन ने सबसे ज्यादा कब्जे देश में किए। भाजपा ने चीन की ऐसी कोशिशों को नाकाम किया है। दुष्यंत गौतम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे चार दिसंबर को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दिन वह हरिद्वार में संतों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पांच दिसंबर को देहरादून के लिए रवाना होंगे और सात दिसंबर तक करीब 14 बैठकों में भाग लेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया सूर्यधार जलाशय का लोकार्पण
Next: साप्ताहिक बंदी पर प्रशासन की रही सख्ती, पुलिस रही मुस्तैद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.