Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • पौड़ी

चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/02/2024
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)।  कोतवाली पुलिस ने कोटद्वार स्थित नॉर्थ कॉर्बेट रिजॉर्ट और दुगड्डा में टावर निर्माण के लिए लाए सामान को चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जनवरी को आवेदक सहायक पर्यटन अधिकारी पर्यटक सूचना केन्द्र कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी चोर द्वारा कौड़िया के निकट स्थित नॉर्थ कॉर्बेट रिजॉर्ट का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया है वहीं 6 फरवरी को पीयूष वर्मा पुत्र स्व. गोविन्द सिंह वर्मा, निवासी ऋषिकेष द्वारा भी कोतवाली कोटद्वार पर दुगड्डा के समीप आमसौड़ के पास बिजली के निमार्णाधीन टावर से लगभग 1500 मी. एल्मुनियम कन्डटर, लगभग 1000 मी. एमएस लोहे की रस्सी व अन्य सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तफ्तीश आरंभ कर दी। अपराध की गम्भीरता को देखते हुये प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी जया बलोनी द्वारा अभियोग के शीघ्र सफल निस्तारण के लिये गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की चैकिंग के आधार पर 7 फरवरी को अभियोग में संलिप्त आरोपियों शाहरुख ,उम्र 26 वर्ष, पुत्र अतीक, निवासी- स्टेडियम कॉलोनी, लकड़ी पड़ाव थाना कोटद्वार, शादाब उर्फ अद्दू, उम्र 22 वर्ष, पुत्र मोबिन, निवासी-रसीदिया मस्जिद लकड़ी पड़ाव और विधि विवादित किशोर को चोरी किए गए सामान व वाहन के साथ लकड़ीपड़ाव व सनेह क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूसीसी बिल पास होने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
Next: खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.